90 के दशक में जब कभी भी बॉलीवुड फिल्मों की बात होती थी तो जेहन में सबसे पहले कपूर, बच्चन, और तीनों खान की फिल्मों के नाम आते थे, लेकिन वक्त के साथ अब यह ट्रेंड बदल चुका है। मौजूदा समय में कई ऐसे एक्टर हैं जो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। इन एक्टर्स की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इन्हीं में से एक एक्टर आयुष्मान खुराना हैं। आयुष्मान जल्द ही फिल्म अनेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक अंडरकवर एजेंट बने हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। आयुष्मान की इस रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा है?
Anek: अनेक से पहले आयुष्मान खुराना की रिलीज हुई थीं ये फिल्में, इन तीन ने किया था 100 करोड़ का आंकड़ा पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बाद जब पहली बार सिनेमाघरों से ताले हटे उस समय इस फिल्म को रिलीज किया गया था। पिछले साल 10 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म में उनके अलावा वाणी कपूर ने भी काम किया था लेकिन यह फिल्म जनता के दिलों को जीतने में असफल साबित हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 28 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
शुभ मंगल सावधान के बाद दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थी लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म ने लोगों को काफी निराश किया। माना जा रहा था कि यह फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस आसानी से कर लेगी। लेकिन यह मुश्किल से 60 करोड़ के आंकडे़ तक ही पहुंच सकी। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार भी लीड रोल में थे।
नवंबर 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष्मान ने एक गंजे का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने लोगों को खूब हंसाया। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ का कारोबार किया था।
बाला से पहले रिलीज हुई फिल्म ड्रीम गर्ल भी दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही थी। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 142 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।