{"_id":"632ee00f475d3528ea238bdc","slug":"ayushmann-khurrana-rakul-preet-singh-film-doctor-g-song-har-jagah-tu-out-now-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor G Song: आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' का पहला सॉन्ग 'हर जगह तू' रिलीज, फैंस के दिल को छू गए गाने के बोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Doctor G Song: आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' का पहला सॉन्ग 'हर जगह तू' रिलीज, फैंस के दिल को छू गए गाने के बोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लीक से हटकर सामाजिक विषयों की फिल्मों में काम करने वाले आयुष्मान खुराना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'हर जगह तू' रिलीज कर दिया गया है। इस लव रोमांटिक सॉन्ग में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की प्यार भरी केमिस्ट्री और गाने के बोल लोगों के दिल को छू गए हैं।
2 of 4
'डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर जी के इस लव रोमांटिक सॉन्ग 'हर जगह तू' में आयुष्मान खुराना को रकुल प्रीत सिंह को साथ काम करते दिखाया गया है, वहीं गाने में देखा जा सकता है कि आयुष्मान का रकुल पर क्रश है, गाने की शुरुआत दोनों की बातचीत से होती हैं। गाने में काम के बीच हल्के-फुल्के प्यार भरे दृश्यो को फिल्माया गया है।
3 of 4
डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल और आयुष्मान पर फिल्माए गए 'डॉक्टर जी' के इस पहले गाने को सुल्तान सुलेमानी ने कंपोज किया है जबकि गाने के बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं। वहीं राज बर्मन ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'खुशी देने वाली आवाज, ब्यूटीफुल लिरिक्स...ये गाना बहुत लोगों से कनेक्ट करता है'। इसी तरह से अन्य लोग भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'डॉक्टर जी
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म डॉक्टर जी की तो आयुष्मान खुराना फिल्म में एक ऐसे चिकित्सक का किरदार अदा कर रहे हैं जो हड्डी रोग विशेषज्ञ है लेकिन इसके बजाय उसेस स्त्री रोग विभाग में सीट मिल जाती है और सभी महिलाओं के बीच में वह एक मात्र पुरुष चिकित्सक है। फिल्म में एक सामाजिक संदेश देने के साथ हंसाने वाले सीन भी देखने को मिलेंगे। आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह सहयोगी डॉक्टर के रूप में काम करते दिखाई देंगी। जबकि शेफाली शाह अभिनेता की टीचर के किरदार में हैं। ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।