फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhokha Round D Corner BO Day 1: सस्ते टिकट के बावजूद दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाए आर माधवन, हुई बस इतनी कमाई

Sat, 24 Sep 2022 04:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Sep 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Dhokha Round D Corner box office collection day 1 R Madhavan, Aparshakti Khurana film is off to a slow start
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' ने ओपनिंग डे पर अच्छा कारोबार नहीं किया है। बता दें कि जिस दिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था उस दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की वजह से टिकट्स की कीमत 75 रुपये तय की गई थी। सस्ती कीमत के बाद भी फिल्म पांच करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई। नतीजतन, शुक्रवार को फिल्म का कारोबार रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' और सनी देओल की 'चुप' से कम रहा। 

Dhokha Round D Corner box office collection day 1 R Madhavan, Aparshakti Khurana film is off to a slow start
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। भले ही फिल्म ने पहले दिन, 2022 में रिलीज हुई कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा हो लेकिन 15 दिन से सिनेमाघरों में चल रही 'ब्रह्मास्त्र' को पछाड़ने में नाकामयाब रही। इतना ही नहीं फिल्म ने 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की तुलना में भी कम कमाई की है। 

नेशनल सिनेमा डे पर किसने की कितनी कमाई

फिल्म राष्ट्रीय सिनेमा दिवस
ब्रह्मास्त्र  10.9 करोड़ रुपये
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट 2.8 करोड़ रुपये
धोखा राउंड द कॉर्नर 1.25 करोड़ रुपये

Dhokha Round D Corner box office collection day 1 R Madhavan, Aparshakti Khurana film is off to a slow start
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' की कहानी अरबन कपल के उस दिन के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जिस दिन उनकी जिंदगी बदल गई थी। आर माधवन की इस फिल्म में आपको एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे जो हर पल हैरान कर देंगे। जैसा की आर माधवन की इस फिल्म का नाम है वैसी ही इस फिल्म की कहानी भी है। एक पल में पति और पत्नी के बीच प्यार देखने को मिलेगा वहीं दूसरे ही पल पत्नी अपने  पति को शूट करने के लिए कहेगी। कुल मिलाकर कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhokha Round D Corner box office collection day 1 R Madhavan, Aparshakti Khurana film is off to a slow start
धोखा राउंड द कॉर्नर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन फ्लॉप फिल्मों को पछाड़ा
फिल्म कलेक्शन
बीस्ट (हिंदी) 0.55
धाकड़ 0.55
मेजर (हिंदी) 1.10
विक्रम (हिंदी) 0.60
जनहित में जारी 0.43
777 चार्ली (हिंदी) 0.18
शाबाश मिथु 0.40
विक्रांत रोणा (हिंदी) 1.11
कार्तिकेय 2 (हिंदी) 0.07
दोबारा 0.72
धोखा राउंड द कॉर्नर 1.25
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed