{"_id":"5abdff194f1c1bed618b4738","slug":"baaghi-2-director-ahmed-khan-says-audience-finds-franchises-better-than-stand-alone-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' रिलीज होते ही डायरेक्टर अहमद का पार्ट 3 पर बड़ा खुलासा, सीक्वेल के सीक्रेट खोले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' रिलीज होते ही डायरेक्टर अहमद का पार्ट 3 पर बड़ा खुलासा, सीक्वेल के सीक्रेट खोले
Fri, 30 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ahmed Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बागी 2' फिल्म में टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म समीक्षकों ने फिल्म में टाइगर के काम को सराहा तो वहीं फैंस एक्शन से भरपूर फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बौछार कर रहे हैं। इस बीच डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के तीसरे पार्ट यानी कि 'बागी 3' से जुड़ी अहम जानकारी दी।
2 of 5
Baaghi 2
'बागी' को साबिर खान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं 'बागी 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए अहमद खान ने फिल्म के अगले पार्ट के बारे में बात की। अहमद खान ने बताया - 'हम लोग तीसरे पार्ट पर अगले महीने से पूरी तरह से फोकस के साथ काम करेंगे। कहानी और एक्शन किस तरह का होगा उसे फाइनल करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। हमारा मकसद दोनों को पहले से ज्यादा बेहतरीन करना है।'
3 of 5
Ahmed Khan
बीते कुछ समय से बॉलीवुड में सीक्वेल फिल्मों का दौर देखा जा रहा है। यहां तक की 'बागी 2' फिल्म भी साल 2016 में आई बागी की फ्रेंचाइजी ही है। इस पर अहमद खान ने कहा - 'बीते कुछ समय से कई फिल्मों का सीक्वेल बना है जिनमें हेरा फेरी, गोलमाल और धूम सीरीज शामिल है। आजकल लोग सोलो फिल्म की बजाय सीक्वेल को देखना ज्यादा पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baaghi 2
अहमद खान ने कहा - 'इस फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला सिर्फ साजिद नाडियाडवाला , टाइगर श्रॉफ और एक्शन है। फैंस डांस से ज्यादा एक्शन को देखना पसंद करते हैं। टाइगर को इस तरह से एक्शन सीक्वेस दिया है जिन्हें देखकर फैंस को अच्छा लगेगा। एक्शन सीक्वेंस को फिल्माना आसान बात नहीं है लेकिन मेरा मार्शल आर्ट के प्रति लगाव होने की वजह से थोड़ा आसान जरूर हो जाता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
आपको बता दें, 'बागी 2' के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने 'बागी 3' बनाने का ऐलान कर दिया था। इस सीरीज में भी टाइगर श्रॉफ लीड रोल में होंगे वहीं एक्ट्रेस का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। 'बागी 2' की ओपनिंग जबरदस्त हुई है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं पहले दिन 14 करोड़ की कमाई कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।