फिल्म 'बाहुबली' के गाने 'मनोहरी' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं । एक बार फिर नोरा का एक वीडियो सामने आया है । इस बार नोरा एक अलग अंदाज में डांस करती दिख रही हैं ।
'बाहुबली' की एक्ट्रेस का 4 महीने पुराना वीडियो अचानक हुआ वायरल, यूजर कर रहे ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में नोरा के मेकअप आर्टिस्ट मार्स पेडरोजो भी नजर आ रहे हैं । नोरा ने यह वीडियो कुछ महीने पहले शेयर किया था लेकिन इस पर आए कमेंट्स की वजह से यह फिर चर्चा में आ गया है । इसमें नोरा टीवी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में जाने के लिए तैयार हो रही हैं ।
मार्स नोरा का मेकअप कर रहे हैं । इसी बीच वो डांस करने लगती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा, 'इस तरह मेकअप कौन करता है ।' नोरा के इस वीडियो को अब तक 8 लाख बार देखा गया है ।
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
नोरा ने लिखा है कि देखिए हम कैसे मेकअप के लिए तैयार होते हैं । पिछले दिनों नोरा का एक बैले डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था । इस वीडियो को नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था ।
बता दें कि नोरा बिग बॉस 9 में भी कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुकी हैं । नोरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, बेंगलुरू में मिस इंडिया फेमिना दीवा अवॉर्ड के दौरान मेरा सोलो डांस परफॉर्मेंस बिना किसी तैयारी के था । मैं सिर्फ म्यूजिक को फील कर रही थी ।