फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों में भी हल्के लक्षण

Wed, 29 Jul 2020 10:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Baahubali fame director SS Rajamouli tests COVID-19 positive shares tweets
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

'बाहुबली' फेम निर्देशक एसएस राजामौली कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राजामौली ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि वो और उनके परिवार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। राजामौली के इस ट्वीट के बाद फिल्मी सितारे और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे।

Baahubali fame director SS Rajamouli tests COVID-19 positive shares tweets
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली और उनके परिवार को हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराने का फैसला किया। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर राजामौली ने बताया कि हल्के बुखार के बाद उन्होंने कोविड 19 का टेस्ट कराया। फिलहाल निर्देशक होम क्वारंटीन हैं।

Baahubali fame director SS Rajamouli tests COVID-19 positive shares tweets
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली लिखते हैं कि 'मुझे और मेरे परिवार को पिछले कुछ दिनों से बुखार है। ये धीरे-धीरे खुद ही कम हो गया लेकिन हमने टेस्ट कराया। टेस्ट में पता चला कि हमें कोविड 19 के हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों की सलाह पर हम होम क्वारंटीन हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali fame director SS Rajamouli tests COVID-19 positive shares tweets
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक अन्य ट्वीट में राजामौली ने लिखा कि 'फिलहाल हम सभी बेहतर महसूस कर रहे हैं और कोई लक्षण नहीं है लेकिन हम फिर भी निर्देशों और सलाह को मान रहे हैं। हम इंतार में है कि एंटीबॉडीज विकसित हों जिससे हम प्लाज्मा दान कर सकें।'

विज्ञापन
Baahubali fame director SS Rajamouli tests COVID-19 positive shares tweets
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो राजामौली इन दिनों फिल्म 'आरआरआर' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रामचरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रेया सरन अहम किरदार में हैं। पहले यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से बंद हुई फिल्म की शूटिंग के कारण इसके निर्माताओं ने अब इस फिल्म को अगले साल आठ जनवरी को रिलीज करने का फैसला लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed