सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: जुहू बीच पर चिल करता दिखा 'बचपन का प्यार' वाला लड़का, मुंबई की हवा लगते ही बदला लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 13 Aug 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
bacpan ka pyar fame sehdev dirdo chilling on juhu beach mumbai with his friends watch viral video
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया की पावर से आजकल हर कोई परिचित है। सोशल मीडिया रातों-रात किसी को जगमगाता सितारा बना देता है तो वहीं कई दफा सितारे अपनी तस्वीरों और कई चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर बस एक नाम छाया हुआ है और वो है बचपन का प्यार गाना गाने वाले सहदेव दिर्दो का। सहदेव इन दिनों अपने फेम का पूरा आनंद उठा रहे हैं। उनके एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।



जूहु बीच पर मस्ती करते दिखे सहदेव

सहदेव को उनके गाने बचपन का प्यार के लिए पूरे देश भर से प्यार मिल रहा है। फेमस होने के बाद सहदेव जुहू बीच पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जहां वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं और कैमरे के लिए कई पोज करते दिख रहे हैं।

Trending Videos
bacpan ka pyar fame sehdev dirdo chilling on juhu beach mumbai with his friends watch viral video
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

परिवार के साथ बिता रहे हैं सहदेव

सहदेव इन तस्वीरों में अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आ रहे हैं, इसी के साथ उनकी इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर है कि वो इस समय का पूरा-पूरा आनंद ले रहे हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों में वह क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज करते हुए दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bacpan ka pyar fame sehdev dirdo chilling on juhu beach mumbai with his friends watch viral video
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

स्कूल में गाना गाकर हुए वायरल

कुछ समय पहले ही सहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने स्कूल में हैं और कैमरे को देखकर बचपन का प्यार गाना गा रहे हैं। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हुआ कि बड़े-बड़े सितारों ने इस पर रील्स बना डाली और सहदेव देखते-देखते ही इंटरनेट सेंसेशन बन गए।

bacpan ka pyar fame sehdev dirdo chilling on juhu beach mumbai with his friends watch viral video
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

यंग सेंसेशन बन चुके हैं सहदेव

इंटरनेट पर बचपन का प्यार सोशल मीडिया पर इतना अधिक वायरल हुआ कि सहदेव इंटरनेट सेंसेशन से अब यंग सेंसेशन बन चुके हैं। देखते ही देखते उनका फेम इतना बढ़ गया है कि अब पपराजी उनके पीछे घूमती है।

विज्ञापन
bacpan ka pyar fame sehdev dirdo chilling on juhu beach mumbai with his friends watch viral video
सहदेव दिर्दो - फोटो : Instagram

बादशाह ने बनाया गाना

सहदेव दिर्दो का वीडियो वायरल होने के बाद रैपर बादशाह ने आस्था गिल के साथ मिलकर इस गाने का रीमेक बनाया जिसमें सहदेव की आवाज भी डाली गई। ये गाना रिलीज हो चुका है और लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed