सब्सक्राइब करें

Bad Boy: ‘डिस्को डांसर’ की ताल पर नाचते नमोशी की भर आईं आंखें, मिथुन के बेटे का स्वागत करने जुटे दिग्गज सितारे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 23 Apr 2023 02:12 PM IST
विज्ञापन
bad boy Namoshi dances to the beat of Disco Dancer veteran stars arrive to welcome Mithun son see here
नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘डिस्को डांसर’ से सुपरस्टार का तमगा हासिल करने वाले मिथुन चक्रवर्ती का उत्साह और ऊर्जा अब भी पहले जैसा ही है। 72 साल के हो चुके मिथुन को एक बार फिर से स्टेज पर थिरकते देखने का मौका यहां मुंबई के लोगों को बरसों बाद शनिवार की शाम फिर मिला। मौका था उनके छोटे बेटे नमोशी की फिल्म ‘बैड बॉय’ की संगीत संध्या का और उनका स्वागत करने के लिए यहां हजारों की तादाद में दर्शक जुटे। हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे भी इस मौके पर नमोशी का हिंदी सिनेमा में स्वागत करने को मौजूद रहे।

 
Trending Videos
bad boy Namoshi dances to the beat of Disco Dancer veteran stars arrive to welcome Mithun son see here
नमोशी चक्रवर्ती,जैकी श्रॉफ,मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती के लिए उनकी डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। फिल्म के प्रमोशन में नमोशी चक्रवर्ती खूब जमकर मेहनत कर रहे हैं। शनिवार की शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में फिल्म के गानों को लेकर एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया। फिल्म के संगीतकार हिमेश रेशमिया ने इस मौके पर अपने हिट गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। फिल्म ‘बैड बॉय’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी की हिट फिल्मों की एक शोरील भी इस मौके पर दिखाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bad boy Namoshi dances to the beat of Disco Dancer veteran stars arrive to welcome Mithun son see here
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'बैड बॉय' के संगीतमय कार्यक्रम के दौरान नमोशी चक्रवर्ती भी अपनी फिल्म की नायिका अमरीन के साथ परफॉर्मेंस देते नजर आए। उन्होंने अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के टाइटल गीत पर जमकर डांस किया और इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। पहली बार वह अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती के सामने उन्हीं के गाने पर इस तरह के कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे।
 
bad boy Namoshi dances to the beat of Disco Dancer veteran stars arrive to welcome Mithun son see here
राजकुमार संतोषी, जैकी श्रॉफ, गोविंदा,सुनील शेट्टी, नमोशी,मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नमोशी का हिंदी फिल्म जगत में स्वागत करने के लिए इस कार्यक्रम में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी, जैकी श्रॉफ, गोविंदा, सुनील शेट्टी, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे भी पहुंचे। सबने नमोशी चक्रवर्ती का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की मेजबानी भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ की।
 
विज्ञापन
bad boy Namoshi dances to the beat of Disco Dancer veteran stars arrive to welcome Mithun son see here
सुनील शेट्टी, मिथुन चक्रवर्ती, गुलशन ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' रोमांटिक, इमोशनल और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी दो युवाओं के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक साथ रहने के अपने रास्ते में आने वाली परेशनियों से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। फिल्म में नमोशी चक्रवर्ती और अमरीन के अलावा जॉनी लीवर, राजपाल यादव, शाश्वत चटर्जी, राजेश शर्मा और दर्शन जरीवाला की मुख्य  भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्माण साजिद कुरैशी और अंजुम कुरैशी ने किया है। यह फिल्म अगले हफ्ते 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-  Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने निर्माता चिट्टीबाबू पर कसा तंज, कहा- लोगों ने अपने कान में बाल उगा लिए हैं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed