{"_id":"66991fa7037dd33e980ccb40","slug":"bad-newz-box-office-day-1-prediction-vicky-kaushal-triptii-dimri-ammy-virk-details-inside-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bad Newz Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन 'बैड न्यूज' दिखाएगी कमाल? जानिए कैसा रहेगा फिल्म का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bad Newz Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन 'बैड न्यूज' दिखाएगी कमाल? जानिए कैसा रहेगा फिल्म का हाल
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, फिल्म के गाने भी लोगों के जुबां पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसमें यह अक्षय कुमार की सरफिरा से काफी बेहतर नजर आ रही है।
फिल्म बैड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक बैड न्यूज की एडवांस बुकिंग में 7,210 शोज के लिए 56,627 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, इससे फिल्म ने एक करोड़ 56 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इन आंकड़ों के बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।
3 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
माना जा रहा है कि बैड न्यूज पहले दिन आठ से नौ करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। अगर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आती है तो दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इस फिल्म का भविष्य लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का जलवा नजर आ रहा है। हिंदी पट्टी में भी यह फिल्म करोड़ों रुपये छाप रही है। ऐसे में प्रभास की फिल्म से बैड न्यूज को सप्ताहांत में कड़ी टक्कर मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो विक्की के साथ इसमें तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आएंगे। वहीं, इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। इससे पहले वह मजा मा और लव पर स्क्वायर फुट जैसी फिल्में बना चुके हैं। वह निर्देशन के अलावा बहुत सी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। गो गोवा गॉन में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
Double iSmart: विवादों में घिरा 'डबल इस्मार्ट' का गाना 'मार मुंथा छोड़ चिंता', बीआरएस ने दर्ज कराई एफआईआर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।