फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

73 की उम्र में इस एक्ट्रेस ने जीता पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड, नसीरुद्दीन शाह से है सीधा कनेक्शन

Sun, 24 Mar 2019 10:32 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Mar 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Badhaai Ho actress Surekha Sikri won first Filmfare Awards at 73
Surekha Sikri - फोटो : file photo

फिल्म और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बना चुकीं सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) ने 73 साल की उम्र में अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था। तो चलिए आज हम आपको सुरेखा सीकरी के बारे में कुछ अनकही बातें बताते हैं।

Badhaai Ho actress Surekha Sikri won first Filmfare Awards at 73
Surekha Sikri - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) को टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में कुल 41 साल हो चुके हैं। 41 साल के इस लंबे सफर में सुरेखा सीकरी ने कॉमेडी से लेकर गंभीर हर किरदार में ऐसी ढली की वह सभी के लिए मिसाल बन गई। सुरेखा सीकरी थियेटर आर्टिस्ट भी हैं। 1978 में सुरेखा ने राजनीतिक ड्रामे पर आधारित फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' (Kissa Kursi Ka) में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई सारी हिंदी और मलयालम फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल किए।

Badhaai Ho actress Surekha Sikri won first Filmfare Awards at 73
Surekha Sikri - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। साल 1988 में 'तमस' और 1995 में आई 'Mammo' फिल्म के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल अपने नाम किया। इसके साथ ही 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) सीरियल के लिए 2008 में इंडियन टेली अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल जीता। इसी सीरियल के लिए सुरेखा साल 2011 में बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं 'संगीत नाटक अकादमी' की ओर से थियेटर में योगदान के लिए साल 1989 में भी अवॉर्ड जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badhaai Ho actress Surekha Sikri won first Filmfare Awards at 73
Surekha Sikri - फोटो : twitter

इसके अलावा साल 2019 में 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए स्क्रीन अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और फिल्मफेयर भी अपने नाम किया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुरेखा सीकरी की बहन मनारा सीकरी की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई थी। मनारा नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी हैं। हालांकि मनारा से अलग होने के बाद नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने रत्ना पाठक से शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
Badhaai Ho actress Surekha Sikri won first Filmfare Awards at 73
Surekha Sikri - फोटो : twitter

सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) कई फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में परिणति, नजर, लिटिल बुद्धा, नसीम, सरदारी बेगम और सरफरोश शामिल हैं। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'सात फेरे', 'बनेगी अपनी बात' और 'केसर' शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed