फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बदला' लेकर अमिताभ-तापसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8वें दिन 'कैप्टन मार्वल' की भी रफ्तार बरकरार

Sat, 16 Mar 2019 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 8
badla, captain marvel - फोटो : social media

पिंक जैसी सुपरहिट के बाद अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। दोनों ने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग तो की ही है साथ ही सस्पेंस थ्रिलर पर बेस्ड इसकी कहानी दर्शकों को खूब रास आ रही है। छोटे बजट में बनी बदला के बारे में माना जा रहा था कि इसे माउथ ऑफ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा और वाकई ऐसा ही होता दिख रहा है।

badla and captain marvel box office collection day 8
Badla film amitabh - फोटो : you tube

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि '8वें दिन भी बदला मजबूती के साथ टिकी हुई है। शुक्रवार को इसने 3.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने कुल 41.75 करोड़ जुटा लिए हैं वहीं वर्ल्डवाइड कुल 49.26 करोड़ का कलेक्शन किया है।'





badla and captain marvel box office collection day 8
badla film - फोटो : social media

तरण आदर्श ने बताया कि बदला ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पिंक (35.91 करोड़) और 102 नॉट आउट (27.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 8
Captain Marvel

वहीं बदला के साथ ही रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज की फिल्म कैप्टन मार्वल ने पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार तक फिल्म ने 56.41 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म कैप्टन मार्वल की अच्छी शुरुआत के बाद अब मेकर्स मार्वल स्टूडियोज की दूसरी फिल्में भी देश में रिलीज की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन
badla and captain marvel box office collection day 8
Captain Marvel - फोटो : twitter

सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed