फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स आफिस पर थमा नहीं अमिताभ-तापसी का 'बदला', 100 करोड़ की ओर बढ़ रही 'लुका छुपी'

Fri, 15 Mar 2019 10:55 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 15 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
badla and luka chuppi movie box office collection
badla, luka chuppi - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला को माउथ ऑफ पब्लिसिटी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है।

badla and luka chuppi movie box office collection
badla

अमिताभ और तापसी की जोड़ी इससे पहले फिल्म पिंक में धमाल मचा चुकी है। जिसके बाद से दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। बदला में दोनों की एक्टिंग तो है ही दमदार, इसके अलावा अमृता सिंह और मानव कौल भी अपनी छोटी सी भूमिका से छाप छोड़ने में कामयाब रहे। पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने 38 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 44.84 करोड़ का बिजनेस किया है।
#Badla stands tall in Week 1... Solid trending on weekdays + absence of major releases this week will help #Badla dominate at the BO... Fri 5.04 cr, Sat 8.55 cr, Sun 9.61 cr, Mon 3.75 cr, Tue 3.85 cr, Wed 3.55 cr, Thu 3.65 cr. Total: ₹ 38 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 44.84 cr.


badla and luka chuppi movie box office collection
badla

तरण आदर्श ने बताया कि बदला ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पिंक (35.91 करोड़) और 102 नॉट आउट (27.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
badla and luka chuppi movie box office collection
Luka Chuppi - फोटो : instagram

अब दूसरी फिल्म की बात करते हैं कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका से सजी लुका छुपी की। 1 मार्च को रिलीज हुई लुका छुपी अपने दूसरे हफ्ते में कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। माना जा रहा है जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।
 

विज्ञापन
badla and luka chuppi movie box office collection
luka chuppi - फोटो : youtube

पहले हफ्ते में जहां लुका छुपी ने कुल 53.70 करोड़ का बिजनेस किया था तो वहीं दूसरे हफ्ते में ये 21.54 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। फिल्म ने 14 दिन में कुल 75.24 करोड़ जुटा लिए हैं। फिल्म को कुल 2000 स्क्रीन पर रिलीज किए गया था। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक-कृति के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed