फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनिका के कोरोना संक्रमित होने पर बप्पी लहिरी का बयान, लापरवाही को बताया गैर जिम्मेदाराना रवैया

Sat, 21 Mar 2020 08:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Mar 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri on singer Kanika Kapoor coronavirus positive says She Has Been Irresponsible
Bappi Lahiri and Kanika Kapoor - फोटो : twitter

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। हाल ही में वह लखनऊ के होटल ताज में आयोजित हुई एक पार्टी में पहुंचीं थीं। इस पार्टी में गायिका लंदन से लौटने के बाद शामिल हुई थीं। खबरों के मुताबिक इस दौरान ही वह संक्रमित थी। फिलहाल कनिका को लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और यूपी सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दी है। अब इस पूरे मामले पर गायक बप्पी लहिरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bappi Lahiri on singer Kanika Kapoor coronavirus positive says She Has Been Irresponsible
Bappi Lahiri - फोटो : file photo

स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए बप्पी लहिरी ने कहा- 'अगर वो लंदन में थीं तो उन्हें भारत अभी नहीं आना चाहिए था। ये उनकी गलती है और गैर जिम्मेदाराना रवैया है। मैं भगवान गणेश को बहुत मानता हू्ं। प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।' 

Bappi Lahiri on singer Kanika Kapoor coronavirus positive says She Has Been Irresponsible
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। गायिका ने कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बयान भी जारी किया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए लिखा- 'आखिरी चार दिनों के बीच में उन्हें फ्लू के लक्षण समझ आए और जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो कोविड 19 पॉजिटिव पाई गईं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri on singer Kanika Kapoor coronavirus positive says She Has Been Irresponsible
सिंगर कनिका कपूर - फोटो : amar ujala

खास बात है कि गायिका ने अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा था कि उन्हें एक अकेले कमरे में रखा गया है जहां खाने-पीने को कुछ नहीं है। डॉक्टर्स उनकी मदद करने की बजाए उन्हें डांट लगा रहे हैं और धमका रहे हैं।

विज्ञापन
Bappi Lahiri on singer Kanika Kapoor coronavirus positive says She Has Been Irresponsible
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरे मामले में कनिका के पिता राजीव कपूर ने भी बयान दिया है। राजीव कपूर ने बयान में कहा- 'कनिका तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई थीं और इस दौरान वो करीब 300-400 लोगों से मिली थीं।' हालांकि कनिका ने अपने पिता की बात का खंडन किया है।

23 साल में कितनी बदल गईं रानी मुखर्जी, तस्वीरों में देखिए 'राजा की आएगी बारात' से 'मर्दानी 2' तक का सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed