फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: स्विट्जरलैंड में फंसी हैं सिंगर मोनाली ठाकुर, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

Sat, 21 Mar 2020 08:39 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Mar 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Singer Monali Thakur is Stuck in Switzerland Due To Coronavirus Share Video With Fans
मोनाली ठाकुर - फोटो : Social Media

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक फैला हुआ है। इस वायरस ने हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल है। भारत में भी इसका जाल सगातार फैलता ही जा रहा है। कई भारतीय इसकी वजह से विदेश में फंसे हुए हैं। तो वहीं कई विदेश से भारत लौटे भी हैं तो खुद को होम क्वारन्टीन कर रखा है। इसी बीच सिंगर मोनाली ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बता रही हैं कि वो इस समय स्विट्जरलैंड में फंसी हैं।

Singer Monali Thakur is Stuck in Switzerland Due To Coronavirus Share Video With Fans
Monali Thakur

जहां एक तरफ कनिका कपूर ने इस वायरस को गंभारता से नहीं लिया और कई लोगों के साथ पार्टी की। तो इसी बीच सिंगर मोनाली ठाकुर ने इस मामले पर सजगता दिखाई है। मोनाली ने एक वीडियो के मामले में भारत सरकार के इस मामले पर उठाए जा रहे कदम की सराहना करते हुए। लोगों को इस वायरस के बारे में समझाया है। मोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करीब 15 मिनट का ये वीडियो साझा किया है।

Singer Monali Thakur is Stuck in Switzerland Due To Coronavirus Share Video With Fans
Monali Thakur

इस वीडियो में मोनाली कोरोना वायरस की बात कर रही हैं। मोनाली ने वीडियो में बताया कि वो इस समय भारत में नहीं हैं। भारत स्विट्जरलैंड में हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त वो भारत नहीं आ सकती हैं क्योंकि भारत सरकार ने यूरोपीय कंट्रीज से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। सरकार के इस कदम की मोनाली ने वीडियो में तारीफ भी की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जहां वो रह रही हैं वहां सबकुछ लॉकडाउन है। मोनाली ने बताया कि वो  पूरी तरह से ठीक हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am extremely worried about my entire country and it’s economy and healthcare system.. And I humbly request everyone to please spread awareness and don’t let this virus spread to the entire population at the same time.. this is not so crazy a disease.. but all falling sick together in millions will crash our health care system and economy completely.. I hope we all do our bit in stopping this disaster.. Love.. Monali #be #aware #corona #threat #on #economy #is #more #than #our #body #stay #fit #and #smart

A post shared by Monali Thakur (@monalithakur03) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Monali Thakur is Stuck in Switzerland Due To Coronavirus Share Video With Fans
Monali Thakur

मोनाली ने ये वीडियो लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया है। मोनाली ने इस वीडियो में कोरोना से बचने के कई तरीके भी बताए हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो में इस वायरस के बारे में कई बातें बताई हैं। उनका कहना है कि भारत के नागरिक इस वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करना चाहिए। ये वायरल जितना सरल दिख रहा है उतना ज्यादा है नहीं। ये वायरस काफी खतरनाक है। मोनाली के वीडियो के द्वारा लोगों से ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहने की अपील की है। साख ही अपने परिवार और माता-पिता खास ख्याल रखें।

विज्ञापन
Singer Monali Thakur is Stuck in Switzerland Due To Coronavirus Share Video With Fans
Monali Thakur

गौरतलब है कि मोनाली ही नहीं बल्कि कई बड़े-बड़े सितारों ने भी लोगों को इस वायरस के प्रति जागरुक भी किया है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन ने भी वीडियो के जरिए इस वायरस के प्रति लोगों को जागरुक किया है। तो वहीं अक्षय ने अपने वीडियो में ऐसे लोगों की क्लास लगाई है जो अब भी इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और विदेशों में घूम रहे हैं। साथ ही साथ कई लोगों के संपर्क में भी जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed