फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर लौटा कॉमेडियन कपिल का बुरा दौर, फ्लॉप फिल्म के बाद कॉमेडी शो भी टॉप 10 से बाहर

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
barc report week 13 kapil sharma show family time with kapil shrma
Kapil Sharma

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले एक वेबसाइट के एडिटर को उन्होंने फोन पर जमकर गालियां दी। सभी को हंसाने वाले कपिल का यह रूप देखकर सभी हैरान रह गए। वहीं उनके शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। यही नहीं रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल करने के बाद से शो का कोई एपिसोड शूट नहीं हुआ, जिसकी वजह से बीते हफ्ते इसका प्रसारण भी नहीं हुआ।

barc report week 13 kapil sharma show family time with kapil shrma
kapil sharma

बार्क की 13वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है, जिसके बाद कपिल को और निराशा ही हाथ लगी। उनका पुराना शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' कभी टॉप पर हुआ करता था जबकि उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' तो टॉप 10 (ग्रामीण क्षेत्र) की लिस्ट से ही बाहर हो गया है हालांकि शहरी इलाकों की टीआरपी में कपिल को 10वां स्थान मिला है।

barc report week 13 kapil sharma show family time with kapil shrma
Kumkum Bhagya
टॉप 10 शो (शहरी क्षेत्रों में)

1.कुंडली भाग्य (जीटीवी)
2.सुपर डांसर चैप्टर 2 (सोनी टीवी)
3.कुमकुम भाग्य (जीटीवी)
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस)
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
6.ये है मोहब्बतें (स्टार प्लस)
7.शक्ति- अस्तित्व एक एहसास की (कलर्स टीवी)
8.राइजिंग स्टार (कलर्स टीवी)
9.उड़ान (कलर्स टीवी)
10.फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा (सोनी टीवी)
विज्ञापन
विज्ञापन
barc report week 13 kapil sharma show family time with kapil shrma
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

टॉप 10 शो (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में)

1.कमकुम भाग्य (जी अनमोल)
2.कुंडली भाग्य (जीटीवी)
3.सुपर डांसर चैप्टर 2 (सोनी टीवी)
4.कुमकुम भाग्य (जीटीवी)
5.सीआईडी (सोनी पल)
6.क्या हाल मिस्टर पांचाल (स्टार भारत)
7.निमकी मुखिया (स्टार भारत)
8.तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
9.ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस)
10.ये है मोहब्बतें (स्टार प्लस)

विज्ञापन
barc report week 13 kapil sharma show family time with kapil shrma
Kundali Bhagya

वहीं टॉप 10 चैनल्स की बात करें तो शहरी इलाकों में जीटीवी पहले नंबर पर है, सोनी टीवी दूसरे नंबर पर, स्टार प्लस तीसरे और चौथे नंबर पर सब टीवी है। ग्रामीणों की पसंद शहरी इलाकों से अलग देखी गई। ग्रामीण इलाके में जी अनमोल और सोनी पल लीड पर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed