सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद शनिवार देर शाम अपने घर मुंबई पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत के लिए गैलेक्सी के बाहर सैकड़ों फैंस का हुजूम उमड़ा हुआ था। अपने फैंस के इस प्यार का शुक्रिया अदा करने के लिए सलमान अपने परिवार के साथ बालकनी पर आए थे।
जमानत मिलने के बाद सलमान ने दिखाई थी 3 उंगलियां, 3 दिन बाद अब खुला इस इशारे का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस का अभिवादन करते हुए सलमान थोड़ी देर बालकनी में रुके और अपनी 3 उंगलियों से इशारा किया था। जबकि आमतौर पर जीत के बाद लोग दो उंगलियां दिखाते हैं लेकिन सलमान ने 3 दिखाई। आखिर सलमान के उस इशारे का मतलब क्या था। यह जानने के लिए सभी परेशान हैं। इस राज का खुलासा अब हुआ है।
Watch #SalmanKhan greets fans from Galaxy Apartment 😍 pic.twitter.com/JDYsF2fpdX
दरअसल, सलमान का यह फेमस साइन फिल्म 'जय हो' से चर्चा में आया था। इस फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म में सलमान ने संदेश भी दिया था कि किसी इंसान की मदद लेने के बाद सामने वाले को शुक्रिया मत कहो इसकी जगह आप खुद किसी 3 लोगों की मदद करें, ऐसा करने से सारी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी।
यहां देखें वीडियो:
साथ ही 3 उंगलियां दिखाने का मतलब होता है, 'फाइट बैक (फिर से लड़ूंगा)'। मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए आप सबका धन्यवाद, प्रशंसा और ढेर सारा प्यार। बता दें कि इससे पहले जब भी ऐसा कोई मामला सामने आया है सलमान ने हमेशा 3 उंगलियां दिखाकर ही इशारा किया है।
फिल्मों की बात करें तो सलमान 'रेस 3' की शूटिंग जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं। जी हां, ऐसे में फिल्म का शेड्यूल तय कर लिया गया है और माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान का अभी पूरा ध्यान इसी फिल्म पर है। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।