फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेलीविजन पर बुरी तरह पिटी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’, टॉप 3 में भी नहीं मिली जगह

Fri, 04 Sep 2020 10:28 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 04 Sep 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
BARC TRP Report Sushant Singh Rajput film Dil Bechara flop on television know all movie channel trp
दिल बेचारा - फोटो : file photo

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिन रात टीवी चैनलों पर मचे रहने वाले शोर का असर है या कुछ और, लेकिन टेलीविजन पर दर्शकों ने उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को नकार दिया है। बीते हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ये फिल्म टॉप थ्री में जगह नहीं बना पाई। अंग्रेजी फिल्मों में डिजनी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

BARC TRP Report Sushant Singh Rajput film Dil Bechara flop on television know all movie channel trp
दिल बेचारा - फोटो : file photo

साल के 34वें हफ्ते यानी 22 अगस्त से 28 अगस्त 2020 की जो टीआरपी ब्रॉडकास्टर आडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने जारी की है, उसके हिसाब से हिंदी फिल्मों के चैलनों के मामले में सोनी मैक्स अब भी नंबर एक पर कायम है। इसके बाद जी सिनेमा, जी अनमोल सिनेमा, धिंचक चैनल और आखिर में स्टार गोल्ड है। स्टार गोल्ड को कभी हिंदी फिल्मों के मामले में अव्वल नंबर माना जाता था लेकिन अब ये सबसे फिसड्डी चैनल हो चुका है।

BARC TRP Report Sushant Singh Rajput film Dil Bechara flop on television know all movie channel trp
'बाहुबली' - फोटो : Twitter

22 अगस्त से 28 अगस्त 2020 के बीच जो हिंदी फिल्में विभिन्न चैनलों पर दिखाई गईं उनमें पेड और फ्री सारे चैनलों को मिलाकर अव्वल नंबर फिल्म रही प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म ‘बाहुबली 2 द कनक्लूजन’। दूसरे नंबर पर जी सिनेमा पर प्रसारित हुई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ रही और तीसरे नंबर पर रही आमिर खान की फिल्म ‘पीके’। फिल्म ‘पीके’ में सुशांत सिंह राजपूत का स्पेशल अपीयरेंस है। लेकिन जिस फिल्म को लेकर डिजनी प्लस हॉटस्टार ने ये दावा किया था कि इसके सीधे ओटीटी प्रसारण ने इसके सबसे ज्यादा देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया है, उसी के टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर प्रसारण में ये फिल्म चौथे नंबर पर रही, उसके पीछे सिर्फ जी सिनेमा पर प्रसारित ‘गीत गोविंद’ ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC TRP Report Sushant Singh Rajput film Dil Bechara flop on television know all movie channel trp
डैशिंग सीएम भारत - फोटो : twitter: @urstrulyMahesh

हिंदी पट्टी में डब फिल्मों की लोकप्रियता भी पहले की तरह कायम है। मुफ्त प्रसारण वाले चैनलों में धिंचक चैनल की तीन फिल्में  ‘डैंजरस खिलाड़ी 5’, ‘फाइटर मैन सिंघम 2’ और ‘खतरनाक खिलाड़ी 2’ ने मैदान मारा। रिश्ते सिनेप्लेक्स चैनल की फिल्म ‘डैशिंग सीएम भारत’ नंबर दो पर रही है जबकि इसी चैनल पर प्रसारित ‘खतरनाक खिलाड़ी 2’ ने भी टॉप 5 फिल्मों में जगह बनाई।

विज्ञापन
BARC TRP Report Sushant Singh Rajput film Dil Bechara flop on television know all movie channel trp
फ्रोजेन - फोटो : file photo

अंग्रेजी चैनलों में स्टार मूवीज ने अपना दबदबा 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बनाए रखा। ये चैनल नंबर वन रहा। इसके बाद दूसरे से पांचवें नंबर तक रहे चैनलों का क्रम इस प्रकार है, मूवीज नाउ, सोनी पिक्स, एचबीओ और एमएनएक्स। अंग्रेजी फिल्मों का कोई चैनल फ्री टू एयर नहीं है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई अंग्रेजी फिल्म रही डिजनी की ‘फ्रोजेन’। इसके बाद देखी गई फिल्मों में क्रमश: शामिल हैं ‘जुरासिक वर्ल्ड’, ‘डेडपूल 2’, ‘मैलेफिसेंट’ और ‘होम अलोन 3’।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया के घर पहुंची एनसीबी की टीम, अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा को लिया हिरासत में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed