फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vipul Amritlal Shah: विपुल अमृतलाल शाह की बढ़ाई गई सुरक्षा, नई फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही मिल रही थी धमकियां

Mon, 30 Oct 2023 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Oct 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Bastar the Naxal Story Producer Vipul Amrutlal Shah Security Upgraded after Threats details inside
विपुल शाह - फोटो : अमर उजाला

फिल्मकार विपलु शाह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट बस्तर द नक्सल स्टोरी की घोषणा की थी। इस फिल्म में भी अदा शर्मा लीड रोल निभाती दिखेंगी। इससे पहले वह उनकी द केरल स्टोरी में भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म नक्सलवाद के विषय पर आधारित है। सूत्रों के अनुसार जब से विपुल ने फिल्म की घोषणा की है, तभी से उन्हें धमकियां मिल रही हैं। 


Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी पर कसा तंज, बोलीं- जो इतना ज्ञान दे रहे हैं...

Bastar the Naxal Story Producer Vipul Amrutlal Shah Security Upgraded after Threats details inside
बस्तर: द नक्सल स्टोरी - फोटो : Instagram

सूत्रों के मुताबिक इस बात को ध्यान में रखते हुए अब विपुल की सुरक्षा को अपग्रेड कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि नई फिल्म की घोषणा के बाद से ही खतरे बढ़ गए हैं। परिणामस्वरूप, नई चुनौतियों के मद्देनजर उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को फिर से व्यवस्थित किया गया है। 

Bastar the Naxal Story Producer Vipul Amrutlal Shah Security Upgraded after Threats details inside
बस्तर: द नक्सल स्टोरी - फोटो : Instagram

हालांकि, फिल्म निर्माता ने पुलिस सुरक्षा के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है या नहीं इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।  बता दें कि द केरल स्टोरी के समय भी फिल्मकार को धमकियां मिल चुकी हैं। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी रिलीज के समय काफी विवादों में घिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bastar the Naxal Story Producer Vipul Amrutlal Shah Security Upgraded after Threats details inside
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म आईएसआईएस द्वारा केरल की हिंदू महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन के विषय पर आधारित थी। इस फिल्म को पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि शीर्ष अदालत ने बाद में राज्य से प्रतिबंध हटाने को कहा था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। 

विज्ञापन
Bastar the Naxal Story Producer Vipul Amrutlal Shah Security Upgraded after Threats details inside
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसने 241 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था। अब इस सफलता के बाद सुदिप्तो सेन और विपुल की जोड़ी एक बार फिर से साथ आ रही है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म भी द केरल स्टोरी की तरह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।
Badshah: ऑनलाइन सट्टेबाजी एप FairPlay मामले में बुरे फंसे रैपर बादशाह, 40 और सेलेब्स पर गिर सकती है गाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed