कोरोना वायसर को लेकर अक्सर ये कहा जा रहा है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला। इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। अब जरा सोचिए कि आपके इसी डर के बीच कोई चमगादड़ अचानक आपके घर में घुसकर उत्पात मचाने लगे तो क्या होगा। शायद आप इस बात को सोच कर भी डर जाएंगे। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ बिलकुल ऐसा ही हुआ है।
अमिताभ के बंगले में घुसकर चमगादड़ ने मचाया उत्पात, अभिनेता बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
T 3510 - Ladies and gentlemen of the Jury .. news of the hour .. BREAKING NEWS .. would you believe it ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 25, 2020
A Bat , a चमगादर has come into my room .. in Jalsa .. on the 3rd floor .. in my Den .. 😯😯
badi mushkil se use bahar nikala ..
Corona peecha chodh hi nahin raha !!!
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उनकी हर पोस्ट को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया था।
अमिताभ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है। इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है। अमिताभ ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इन सभी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'फ्रंटलाइन वर्कर्स। डॉक्टर्स और नर्सेस। सामाजिक योद्धा। नतमस्तक हूं मैं। कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए...हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा।'
जब आमिर खान ने शाहरुख से की थी काजोल की बुराई, लेकिन उल्टी पड़ गई थी बाजी