फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: 'फिल्म से मुझे काफी उम्मीदें थीं लेकिन...', भेड़िया के फ्लॉप होने पर छलका वरुण धवन का दर्द

Sun, 16 Jul 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Jul 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Bawaal Star Varun Dhawan pain spilled over Bhediya flop actor says I had high hopes from the film
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। दोनों फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। पहली बार साथ काम कर रहे वरुण और जान्हवी को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। अब हाल ही में, वरुण ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर अपना दर्द जाहिर किया है और बताया है कि उनकी फिल्मों के न चलने की क्या वजह थी। 

Bawaal Star Varun Dhawan pain spilled over Bhediya flop actor says I had high hopes from the film
वरुण धवन - फोटो : social media

वरुण ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि पिछला डेढ़ साल उनके लिए  बेहद निराशाजनक रहा क्योंकि दर्शकों ने उनकी किसी भी फिल्म को उतना प्यार नहीं दिया, जितनी अभिनेता ने उम्मीद की थी। वरुण ने यह भी बताया कि अब दर्शकों का टेस्ट बदल गया है। अब इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि ऑडियंस अब बेहतर कंटेंट को ही देखना पसंद करती है।

Mrunal Thakur: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मुरीद हुईं मृणाल ठाकुर, बोलीं- वहां हर किरदार को मिलती है अहमियत

Bawaal Star Varun Dhawan pain spilled over Bhediya flop actor says I had high hopes from the film
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

आगे वरुण से पूछा गया कि आखिर ‘भेड़िया’ के फ्लॉप होने के पीछे क्या वजह थी। इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, ‘भेड़िया से मुझे सच में काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म का कंटेंट भी काफी हटकर था और हमने सोचा था कि शायद दर्शक फिल्म की कहानी से कनेक्ट हो पाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शायद दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई या हो सकता है कि हम ही अपने किरदार के साथ इंसाफ न कर पाए हो।’

Saroj Amber Death: वेटरन प्रोड्यूसर सरोज अंबर का निधन, छह महीने में दूसरे बड़े झटके से टूटे महेश कोठारे

विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaal Star Varun Dhawan pain spilled over Bhediya flop actor says I had high hopes from the film
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में आगे जान्हवी से दर्शकों की पसंद के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने कहा, ‘निर्माताओं, निर्देशकों और लेखकों के रवैये में बदलाव आया है क्योंकि दर्शक किस तरह की फिल्में देख रहे हैं, इसे लेकर अभी थोड़ा कंफ्यूजन है। दर्शक क्या स्वीकार करेंगे और किस तरह की फिल्मों पर निर्माता अपना पैसा लगाने के लिए तैयार हैं, इसे लेकर अभी भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक अभिनेत्री के रूप में मैं अपने हर किरदार के साथ इंसाफ करने की पूरी कोशिश करती हूं।’

Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान

 

विज्ञापन
Bawaal Star Varun Dhawan pain spilled over Bhediya flop actor says I had high hopes from the film
वरुण धवन - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म बवाल को साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूसर किया है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। एक्टर्स ने हाल ही में दुबई में फिल्म का प्रमोशन किया। वरुण ने जान्हवी के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'दुबई में बवाल। वैश्विक लॉन्च बवाल।' यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed