फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: आलिया सिद्दीकी का पूजा भट्ट पर बड़ा वार, बोलीं- 'जो महिला खुद मां नहीं बन पाई वह...

Thu, 29 Jun 2023 06:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 29 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' से आलिया भट्ट का पत्ता कट चुका है। वहीं, आलिया घर से बाहर आते ही पूजा भट्ट पर बरसती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
BB OTT 2 evicted contestant Aaliya Siddiqui criticised Pooja Bhatt strongly for making personal remarks
आलिया सिद्दीकी-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' की कमान पूरी तरह से दर्शकों के हाथ में है। शो में एक के बाद एक दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। इस एविक्शन के दौरान आलिया सिद्दीकी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, आलिया बेघर होने के बाद बिग बॉस हाउस और इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आई हैं। साथ ही पूजा भट्ट पर जमकर निशाना साधा है। 

BB OTT 2 evicted contestant Aaliya Siddiqui criticised Pooja Bhatt strongly for making personal remarks
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी मिड वीक एविक्शन से पूरी तरह शॉक हैं। वहीं, आलिया ने डीएनए से बातचीत के दौरान नेशनल टेलीविजन पर उनके खिलाफ पूजा भट्ट की ओर से की गई अनुचित टिप्पणी पर जमकर भड़ास निकाली है। दरअसल, बीते टास्क में आलिया और पूजा दो अलग-अलग टीम की इंचार्ज थीं ऐसे में आलिया ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिससे पूजा खासा नराज हो गईं। इतना ही नहीं पूजा ने तो आलिया का अपमान करते हुए यह तक कह दिया कि सिर्फ बच्चा पैदा करने से कोई मां नहीं बन जाता। 

BB OTT 2 evicted contestant Aaliya Siddiqui criticised Pooja Bhatt strongly for making personal remarks
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा भट्ट की इस टिप्पणी से आलिया सिद्दीकी काफी आहत हुई हैं। साथ ही उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए पूजा पर वार कर कहा है, 'पूजा जी एक नकली आभा के साथ जीती हैं। जो औरत खुद अपने जीवन में मां नहीं बन पाई, वह उसके मूल्य और किसी और की भावनाओं को क्या ही समझेगी।'

Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिया बप्पा का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
BB OTT 2 evicted contestant Aaliya Siddiqui criticised Pooja Bhatt strongly for making personal remarks
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे जोड़ा कि वह कई अन्य महिलाओं से मिली हैं जो मातृत्व को समझाने में असमर्थ हैं, लेकिन वे दूसरों के लिए महसूस करती हैं। आलिया ने कहा, 'पूजा जी एक जख्मी औरत हैं, और वह भावनात्मक रूप से अलग इंसान हैं।'

Moushumi: 'पहले यह पूछने की जरूरत नहीं होती थी कि हीरो कौन है, लेकिन अब...' मौसमी का आज के अभिनेताओं पर तंज

विज्ञापन
BB OTT 2 evicted contestant Aaliya Siddiqui criticised Pooja Bhatt strongly for making personal remarks
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी ने कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे की भी आलोचना की। आलिया ने कहा कि पूजा और बेबिका साथ मिलकर घर के माहौल को नकारात्मक बना रही हैं। बीते दिन पूजा की अभिषेक मल्हान के साथ लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अभिषेक की परवरिश तक पर सवाल खड़ा कर दिया था। इसी को लेकर आलिया ने कहा कि खुद पूजा की परवरिश फिलहाल सवालों के घेरे में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed