फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के बारे में बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत से की खूब बात, कहा- उनका सेंस ऑफ ह्यूमर...

Wed, 25 Mar 2020 11:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 25 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
bear grylls likes pm narendra modi says to rajinikanth
रजनीकांत, बियर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रजनीकांत हाल ही में डिस्कवरी चैनल के मशहूर टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आए थे। ये एपिसोड 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ था और दर्शकों ने साउथ के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत को बहुत प्यार दिया। इस दौरान रजनीकांत ने शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स से अपनी जिंदगी के अनुभव और फिल्मी करियर के बारे में बात की। 

bear grylls likes pm narendra modi says to rajinikanth
पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ बीयर ग्रिल्स और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बेयर ग्रिल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी की बहुत तारीफ की। रजनीकांत से पहले बेयर ग्रिल्स ने पीएम मोदी के साथ ये शो शूट किया था। बेयर ग्रिल्स ने बताया कि उन्हें मोदी का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है। रजनी ने बेयर से पूछा कि उन्हें मोदी में सबसे अच्छा क्या लगता है।

bear grylls likes pm narendra modi says to rajinikanth
rajinikanth - फोटो : social media

इस पर बेयर ने जवाब दिया कि उन्हें मोदी का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि मुझे पसंद है कि वो अच्छा मजाक करते हैं और जंगल को समझते हैं। ऐसा शायद इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपना काफी जीवन जंगल में बिताया है। बता दें कि Into The Wild With Bear Grylls रजनीकांत का पहले अंतरराष्ट्रीय शो है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bear grylls likes pm narendra modi says to rajinikanth
rajinikanth - फोटो : social media

शो के दौरान रजनीकांत ने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाते हुए रजनीकांत का वीडियो सामने आया है। इसमें रजनी अपने स्टाइल में चश्मा पहनते हैं। इसके बाद वो ग्रिल्स से करने के लिए कहते हैं। ग्रिल्स बोलते हैं, ये आपने कैसे किया और वो दो-चार बार करने के बाद भी स्टाइल नहीं सीख पाते। इसके बाद ग्रिल्स कहते हैं कि इसीलिए आप मूवी स्टार हो।

विज्ञापन
bear grylls likes pm narendra modi says to rajinikanth
rajinikanth - फोटो : social media

एक और वीडियो में ग्रिल्स, रजनीकांत के जूते के फीते बांधते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ग्रिल्स पूछते हैं कि आपकी उम्र कितनी है। तब रजनी कहते हैं कि मैं 70 साल का हूं। ये सुन ग्रिल्स हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि आप कितने फिट हैं और दुनिया के लिए एक इंसपिरेशन हैं। ग्रिल्स की बात सुन रजनीकांत हंस पड़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed