{"_id":"5e3190928ebc3ebfe72dce07","slug":"beating-retreat-navy-band-connection-with-yash-chopra-movie-kabhi-kabhie-starring-amitabh-raakhee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beating Retreat: नेवी बैंड का है बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन, यश चोपड़ा से जुड़ा है किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beating Retreat: नेवी बैंड का है बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन, यश चोपड़ा से जुड़ा है किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बीटिंग रिट्रीट और यश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर हर वर्ष 29 जनवरी को चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह के तौर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समारोह के दौरान सेना का बैंड, पाइप और ड्रम बैंड, बिगुलवादक और बांसुरीवादक अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं और विभिन्न धुनें बजाते हैं। इसके साथ ही नौ सेना और वायु सेना के बैंड भी इस खास कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। भारतीय धुनों पर आधारित सेना के सैन्य बैंड द्वारा अनेक धुनें बजाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेवी के बैंड का एक गहरा बॉलीवुड कनेक्शन भी है।
2 of 5
यश चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल ये किस्सा जुड़ा है बॉलीवुड को नए मुकाम पर ले जाने वाले दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा से। यश चोपड़ा का नाम उन निर्देशकों की लिस्ट में आता है जिन्होंने न सिर्फ सिनेमा को एक अलग मुकाम दिया बल्कि साथ ही साथ कई स्टार्स को सुपरस्टार्स भी बनाया।
3 of 5
यश चोपड़ा
यश चोपड़ा के नाम से तो वैसे कई किस्से जुड़े हैं लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जब उन्होंने अपनी फिल्म के लिए नेवी के बैंड की मदद ली थी। बता दें कि ये बात साल 1976 की है, जब यश फिल्म कभी कभी का शूट कर रहे थे और उस वक्त किसी वजह से संगीतकारों की हड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kabhi kabhie movie unknown facts amitabh bachchan
ऐसे में यश की फिल्म कभी कभी के संगीत के लिए भी दिक्कत सामने आने लगी थी। जिसके बाद यश चोपड़ा ने फिल्म के लिए भारतीय नेवी बैंड के संगीतकारों की मदद ली थी। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
kabhi kabhie movie unknown facts amitabh bachchan
गौरतलब है कि फिल्म कभी कभी में अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर, नीतू सिंह और सिमी ग्रेवाल मुख्य किरदार के रूप में थे। फिल्म के गाने 'कभी कभी मेरे दिल में' के लिए मुकेश को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही फिल्म ने बेस्ट म्यूजिक का फिल्मफेयर खिताब भी जीता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।