फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: भूल भुलैया 2 से पहले इन फिल्मों के सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर मचा चुके हैं धमाल, देखें लिस्ट

Mon, 23 May 2022 11:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Sequels of These Movies Were Superhit Lage Raho Munna Bhai to Tanu Weds Manu Returns
सुपरहिट सीक्वल फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म भूल भुलैया 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म का सीक्वल लोगों को इतना पसंद आ रहा है। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्मों के सीक्वल आ चुके हैं जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल चुका है। आइए देखते हैं लिस्ट...

Before Bhool Bhulaiyaa 2 Sequels of These Movies Were Superhit Lage Raho Munna Bhai to Tanu Weds Manu Returns
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 

आर माधवन और कंगना रणौत की यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने पहले भाग से भी ज्यादा प्यार दिया था। फिल्म में माधवन और कंगना के काम की तारीफ तो हुई ही थी, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन काफी अच्छा रहा था। फिल्म ने कुल 150.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Before Bhool Bhulaiyaa 2 Sequels of These Movies Were Superhit Lage Raho Munna Bhai to Tanu Weds Manu Returns
धूम 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धूम 2

फिल्म धूम 2 ऋतिक रोशन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वह एक शातिर चोर के किरदार में नजर आए थे। संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही थी। समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। साल 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ के कलेक्शन के साथ सुपरहिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Sequels of These Movies Were Superhit Lage Raho Munna Bhai to Tanu Weds Manu Returns
फिर हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिर हेरा फेरी

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर यह फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल थी। हालांकि इस फिल्म के निर्देशक नीरज वोरा थे। रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 40.8 करोड़ का कलेक्शन किया था जो उस समय के हिसाब से काफी अच्छा माना जाएगा।

विज्ञापन
Before Bhool Bhulaiyaa 2 Sequels of These Movies Were Superhit Lage Raho Munna Bhai to Tanu Weds Manu Returns
लगे रहो मुन्ना भाई - फोटो : सोशल मीडिया
लगे रहो मुन्ना भाई

साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में संजय दत्त ने जमकर गांधीगिरी दिखाई थी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। मुन्ना भाई एमबीबीएस की तरह यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने कुल 74.88 करोड़ का बिजनेस किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed