फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Breakup: चंद दिनों में काफूर हुआ बॉलीवुड की इन जोड़ियों का प्यार, 12 दिन टिका था इस एक्ट्रेस का रिश्ता

Sat, 03 Sep 2022 06:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Before Sushmita Sen and Lalit Modi these Bollywood couples also had a breakup in a few days and months
बॉलीवुड की वो जोड़ियां जो बहुत जल्द टूट गईं - फोटो : social media

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना कोई नई बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के लव अफेयर और ब्रेकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। हाल ही में सुष्मिता और ललित मोदी ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था और तब से दोनों लगातार चर्चा में हैं। अब खबर सामने आ रही है कि ये जोड़ी अलग हो गई है। हालांकि, इससे पहले भी बॉलीवुड की कई कपल रहे जिनका रिश्ता चंद दिनों में खत्म हो गया।

Before Sushmita Sen and Lalit Modi these Bollywood couples also had a breakup in a few days and months
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : insta

शमिता शेट्टी-राकेश बापट
अभिनेत्री शमिता शेट्टी और टीवी अभिनेता राकेश बापट की जोड़ी कुछ समय पहले 'बिग बॉस 15' में बनी थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को काफी दिनों तक साथ देखा गया। फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे लेकिन कुछ ही महीनों में उन्होंने अपने ब्रेकअप की घोषणा से सभी को हैरान कर दिया।

Before Sushmita Sen and Lalit Modi these Bollywood couples also had a breakup in a few days and months
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

पूनम पांडे-सैम बॉम्बे
अपनी बोल्डनेस से सबके होश उड़ाने वाली पूनम पांडे की निजी जिंदगी का अनुभव काफी कड़वा रहा है। उन्होंने 10 सितंबर साल 2010 में सैम बॉम्बे से शादी की थी लेकिन महज 12 दिनों में ही दोनों अलग हो गए। पूनम पांडे ने आरोप लगाया था कि सैम ने उनके साथ मारमीट और उत्पीड़न किया था। इस मामले में उन्होंने केस भी दर्ज करवाया था। हालांकि उनके पैचअप की खबरें भी सामने आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Sushmita Sen and Lalit Modi these Bollywood couples also had a breakup in a few days and months
राखी सावंत और उनके पति रितेश - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी सावंत-रितेश
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया था, जब उन्होंने रितेश संग शादी होने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी बिग बॉस में भी दिखी लेकिन कुछ दिनों बाद ही खबर आई कि रितेश और राखी अलग हो गए हैं। अब तक दोनों एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। वहीं इस समय राखी सावंत आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
Before Sushmita Sen and Lalit Modi these Bollywood couples also had a breakup in a few days and months
आदित्य रॉय कपूर, अहाना देओल - फोटो : social media

अहाना देओल-आदित्य रॉय कपूर
धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल और आदित्य रॉय कपूर का नाम भी एक दूसरे से जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो दोनों ने एक दूसरे को कुछ दिनों तक ही डेट किया था और उसके बाद दोनों अलग हो गए थे। फिलहाल इस बारे में आदित्य या अहाना ने कभी आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed