फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalit Modi Sushmita Sen: रिश्ते के एलान से ब्रेकअप की अटकलों तक, जानें सुष-ललित के रिश्ते में अब तक क्या हुआ?

Sat, 03 Sep 2022 06:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 03 Sep 2022 06:41 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, बीते दिनों अपनी रिलेशन की खबर से जमकर लाइम लाइट बटोरने वाले ललित और सुष्मिता अब अपने रिश्ते के टूटने को लेकर फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Affair Story From Dating to breakup rumors Know All Details In Hindi
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, बीते दिनों अपनी रिलेशन की खबर से जमकर लाइम लाइट बटोरने वाले ललित और सुष्मिता अब अपने रिश्ते के टूटने को लेकर फिर चर्चा में हैं। हाल ही में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट की डीपी से अभिनेत्री सुष्मिता संग अपनी तस्वीर हटा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों ही जगहों के बायो से भी एक्ट्रेस का नाम हटा दिया है। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअर हो गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं दोनों के रिश्ते में शुरू से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ।

Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Affair Story From Dating to breakup rumors Know All Details In Hindi
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल 14 जुलाई को ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक ट्वीट कर सुष्मिता संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने इस ट्वीट में सुष को 'बेटरहाफ' बताया, जिसके बाद दोनों की शादी खबरें तेज हो गई। लेकिन इस ट्वीट के ठीक 42 मिनट बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर यह साफ किया दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी भी करेंगे। 

Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Affair Story From Dating to breakup rumors Know All Details In Hindi
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष-ललित के रिश्ते की खबर सामने आते ही यह आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने लगी। इसी बीच एक्ट्रेस के भाई और पिता ने इस बारे में कुछ भी पता ना होने की बात कही। इतना ही नहीं दोनों की वायरल हो रही एक तस्वीर को देख लोगों ने उनकी सगाई के कयास भी लगाए। दरअसल, एक तस्वीर में सुष्मिता के हाथ में बड़े डायमंड वाली अंगूठी नजर आ रही थी। एक्ट्रेस के हाथ में इस रिंग को देख लोग सगाई के कयास लगाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Affair Story From Dating to breakup rumors Know All Details In Hindi
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस नए रिश्ते एलान के 21 घंटों बाद अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं एक खुश जगह पर हूं !!! न ही शादी हुई है... न कोई अंगूठी... बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !!" उन्होंन आगे लिखा, "पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद ... और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए ... वैसे भी 'आपका इससे कोई लेना देना नहीं है' !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!"

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Relationship Affair Story From Dating to breakup rumors Know All Details In Hindi
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता और ललित के रिश्ते की खबर से हर कोई हैरान था। ऐसे में आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटी तक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। दरअसल, सुष्मिता के नए रिश्ते के एलान के बीच रोमन ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे देख यह पता चल रहा था कि वह इस खुलासे से काफी दुखी हैं। रोहमन ने अपनी पोस्ट में लिखा था किसी पर हंसने से सुकून मिल जाए तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वह नहीं तुम हो। इसके अलावा बी-टाउन के कई मशहूर कलाकार भी इस मामले पर अपने विचार रखते नजर आए थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed