सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स से पहले विवेक बना चुके हैं यह पांच फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सका था जादू

एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Apr 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
before The Kashmir Files These five films of Vivek agnihotri could not create the magic at the box office
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को देखने के लिए लोग अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 250 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। आज हम आपको विवेक की उन पांच फिल्मों के बारे मं बताएंगे जिसका उन्होंने निर्देशन किया लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं।

before The Kashmir Files These five films of Vivek agnihotri could not create the magic at the box office
चॉकलेट - फोटो : सोशल मीडिया
चॉकलेट

साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म में इरफान खान, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और तनुश्री दत्ता जैसे कलाकार दिखे थे। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह फ्लॉप रही।

before The Kashmir Files These five films of Vivek agnihotri could not create the magic at the box office
दन दना दन गोल - फोटो : सोशल मीडिया
दन दना दन गोल

यह फिल्म साल 2007 में सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म फुटबॉल पर आधारित थी। जॉन अब्राहम और अरशद वारसी जैसे एक्टर भी फिल्म को फ्लॉप होने से बचा नहीं पाए थे। बता दें कि इस फिल्म को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और रोहित मल्होत्रा ने लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
before The Kashmir Files These five films of Vivek agnihotri could not create the magic at the box office
जिद्द - फोटो : सोशल मीडिया
जिद्द

जिद्द मनारा चोपड़ा की हिंदी डेब्यू फिल्म थी। रिलीज से पहले फिल्म के काफी चर्चे थे। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। विवेक अग्निहोत्री का निर्देशन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। 

विज्ञापन
before The Kashmir Files These five films of Vivek agnihotri could not create the magic at the box office
बुद्धा इन ट्रैफिक जाम - फोटो : सोशल मीडिया
बुद्धा इन ट्रैफिक जाम

यह एक सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी जिसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट भी किया था। फिल्म में अरुणोदय सिंह, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, माही गिल, आंचल द्विवेदी, इंदल सिंह, गोपाल के सिंह अहम रोल में थे।  फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई लेकिन इसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed