अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता हर फिल्म में अलग किरदार निभाते नजर आते हैं। पंकज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाएंगे। हाल ही में, 'मैं अटल हूं' रिलीज से पहले पंकज त्रिपाठी ने स्कूली बच्चों के साथ अटल सेतु का दौरा किया है।
Main Atal Hoon: मैं अटल हूं की रिलीज से पहले स्कूली बच्चों के साथ नजर आए पंकज त्रिपाठी, अटल सेतु का किया दौरा
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर जाकर स्कूली बच्चों के साथ दौरा किया। 22 किलोमीटर लंबे समुद्री लिंक का महत्व इसलिए है क्योंकि इसका नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया था, जिनकी जीवनी पर बनी फिल्म में पंकज त्रिपाठी उनका किरदार निभा रहे हैं।
View this post on Instagram
अटल सेतु से साझा किए गए एक वीडियो में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें बच्चों के साथ बस में यात्रा करने में खूब आनंद आया। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, पंकज ने बताया कि मैं अटल हूं के लिए एक नया प्रचार वीडियो जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें इन बच्चों को दिखाया जाएगा। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने पंकज को फिल्म के पोस्टर के फ्रेम किए गए चित्रों को उपहार में दिया।
वीडियो में अभिनेता ने कहा, 'मैं भी पहली बार इन बच्चों के साथ अटल सेतु पर आया हूं और खिड़की से पुल के दृश्य देख रहा हूं। बच्चों की तरह मैं भी काफी उत्साहित हूं। बच्चों ने मुझे कविताएं सुनाई तो किसी ने मुझे अपनी पेंटिंग दिखाई।' इसके साथ ही वीडियो गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ खत्म होता है।
'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे।
Tiger-Kabir Next: टाइगर श्रॉफ के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? कबीर खान की एक्शन फिल्म को लेकर चल रही बात!