फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस छाबड़ा की दुल्हन बनने को तैयार थीं संजना गलरानी, जानिए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री के बारे में

Wed, 09 Sep 2020 08:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Sep 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Bengaluru Drugs Case know about actress Sanjjanaa Galrani was the part of Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge know about her unknown facts
संजना गलरानी - फोटो : instagram:sanjjanaagalrani

इन दिनों बंगलूरू का हाईप्रोफाइल ड्रग्स केस सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में इस मामले में मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है। अब ड्रग्स केस में एक और कन्नड़ अभिनेत्री की भी गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को बंगलूरू से गिरफ्तार किया है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कौन है संजना गलरानी। 

Bengaluru Drugs Case know about actress Sanjjanaa Galrani was the part of Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge know about her unknown facts
संजना गलरानी - फोटो : instagram:sanjjanaagalrani

संजना गलरानी कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। वह कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। संजना का जन्म 10 अक्टूबर 1989 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद संजना गलरानी कई टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 50 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया था।

Bengaluru Drugs Case know about actress Sanjjanaa Galrani was the part of Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge know about her unknown facts
संजना गलरानी - फोटो : instagram:sanjjanaagalrani

संजना गलरानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ से की थी। यह फिल्म साल 2006 में आई थी। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है। संजना गलरानी अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। वह बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह साल 2013 में कन्नड रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengaluru Drugs Case know about actress Sanjjanaa Galrani was the part of Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge know about her unknown facts
संजना गलरानी - फोटो : instagram:sanjjanaagalrani

इस साल संजना गलरानी उस समय काफी सुर्खियों में थीं जब वह हिंदी रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आई थीं। इस शो में वह पारस छाबड़ की दुल्हन बनने के लिए पहुंची थीं। हालांकि संजना गलरानी इस शो की विजेता नहीं बन पाईं और न ही उनका पारस के साथ स्वंयवर हुआ। यह रियलिटी शो काफी सुर्खियों में रहता था। साथ ही इस शो के कंटेस्टेंट भी। 

विज्ञापन
Bengaluru Drugs Case know about actress Sanjjanaa Galrani was the part of Paras Chhabra show Mujhse Shaadi Karoge know about her unknown facts
संजना गलरानी - फोटो : PTI

आपको बता दें कि संजना गलरानी को मंगलवार सुबह इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया। गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराख शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। अब तक 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह की गिरफ्तारी हुई है।

पढ़ें: इन पांच फिल्मों में खतरनाक विलेन बन चुके हैं अक्षय कुमार, जीत चुके हैं सर्वश्रेष्ठ खलनायक का खिताब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed