फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बॉलीवुड की पांच बेहतरीन रोमांटिक फिल्में, आज भी सुपरहिट है राहुल और अनु की 'आशिकी'

Mon, 25 May 2020 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 25 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Best Romantic Movies that will never go out of fashion Watch The List Here
रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में Covid-19 की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर बैठे आप कौन सी फिल्मों को देखकर अपनी बोरियत दूर कर सकते हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो कल्ट मानी जाती हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे उनमें से पांच रोमांटिक फिल्मों की, जो आज भी देखी जा सकती हैं।

Best Romantic Movies that will never go out of fashion Watch The List Here
साजन - फोटो : Twitter

साजन

संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने इस फिल्म के जरिए खूब धमाल मचाया था। फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था। इस फिल्म में लव ट्राएंगल बनाया था संजय दत्त ने। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 

Best Romantic Movies that will never go out of fashion Watch The List Here
सड़क

सड़क

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी सड़क फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। बता दें 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं फिल्म के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। आप यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Romantic Movies that will never go out of fashion Watch The List Here
आशिकी - फोटो : ट्विटर

आशिकी

साल 1990 में आई रोमांस ड्रामा फिल्म आशिकी को कोई नहीं भूल सकता। इस फिल्म में काम कर एक्टर राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातोंरात स्टार बन गए थे। महेश भट्ट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था, जिसे आज तक लोगों का खूब प्यार मिलता है। इस फिल्म का सीक्वल भी बन चुका है। आप इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। ये फिल्म जियो टीवी पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Best Romantic Movies that will never go out of fashion Watch The List Here
बॉम्बे - फोटो : ट्विटर

बॉम्बे

मुंबई दंगों पर आधारित तमिल फिल्म बॉम्बे हिन्दू मुस्लिम वैवाहिक संबंधों पर आधारित पहली भारतीय फिल्म है। तमाम विवादों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और हिंदी, तेलुगू और मलयालम तीनों भाषाओं में इस फिल्म ने खूब कमाई की। मणिरत्नम के दमदार निर्देशन और संकल्पनाओं के दम पर इस फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्मफेयर पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार साउथ और दो तमिलनाडु राजकीय फिल्म पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed