बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। करण जौहर शानदार फिल्मकार होने के साथ ही एक अभिनेता भी हैं। बतौर एक्टर करण जौहर को शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में देखा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण जौहर ने अभिनय की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी।
दूरदर्शन के इस कार्यक्रम में नजर आ चुके हैं करण जौहर, थ्रोबैक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत से दर्शक करण जौहर के अभिनय की शुरुआत फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। करण जौहर ने साल 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल इंद्रधनुष से अभिनय की शुरुआत की थी। करण जौहर ने इंद्रधनुष सीरियल में बतौर बाल कलाकार काम किया था। उस समय उनकी उम्र 14-15 साल थी।
टाइम ट्रेवल की थीम पर बने इंद्रधनुष सीरियल में करण जौहर के किरदार का नाम श्रीकांत होता है। इंद्रधनुष सीरियल से अपने अभिनय की शुरुआत करने के बारे में करण जौहर, रितेश देशमुख और साजिद खान के टॉक शो यारों की बारात में भी बता चुके हैं। शो में पहुंचकर करण जौहर ने बताया था कि जब इंद्रधनुष सीरियल टीवी पर प्रसारित हुआ तब वह कॉलेज के दूसरे साल में थे।
करण जौहर ने कहा, 'जब मैं 18 साल का हुआ तो लोग इसी बारे में बात करते रहते थे कि मैंने 15 साल की उम्र में क्या किया। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं था'। करण जौहर शो में पहुंचकर यह भी बताते हैं कि 'तीन साल बाद जब मैंने इंद्रधनुष को टीवी पर देखा का बहुत शर्मिंदा महसूस कर रहा था'। गौरतलब है कि इंद्रधनुष सीरियल का एक वीडियो करण जौहर के जन्मदिन पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इंद्रधनुष सीरियल के निर्माता-निर्देशक आनंद महेंद्रू थे। उनका यह पूरा सीरियल बाल कलाकारों पर आधारित था। इंद्रधनुष सीरियल के बाद करण जौहर, शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म में उनका ज्यादा बड़ा रोल नहीं था। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे साल 1995 में आई थी।
पढ़ें: दिलीप जोशी सहित इन कॉमेडियन की पत्नियां रहती हैं लाइमलाइट से दूर, जीती हैं साधारण जिंदगी