फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhabiji Ghar Par Hain: आसिफ शेख को रामलीला में मिले ढेरों चाहने वाले, एनसीडी की याद से भावुक हुए रोहिताश्व

Sat, 21 Oct 2023 09:52 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Oct 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh and Rohitashv Gour participated in Luv Kush Ramlila at Red Fort express Joy
आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘भाबीजी घर पर हैं‘ के कलाकार आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ अपने किरदारों विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी के लिये बेहद मशहूर हैं। दोनों ने नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित लव कुश रामलीला में भाग लिया। और, चार साल के अंतराल के बाद ये पहला मौका रहा जब दोनों एकसाथ इस कार्यक्रम में नजर आए।

Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh and Rohitashv Gour participated in Luv Kush Ramlila at Red Fort express Joy
रोहिताश्व गौड़ और आसिफ शेख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसिफ शेख पिछले साल अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी अनीता भाबी (विदिशा श्रीवास्तव) के साथ इस कार्यक्रम में आए थे। दशहरा का जश्न मनाने के लिए एक बार फिर से दिल्ली आने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने यहां पर अपनी जिंदगी का एक सबसे महत्वपूर्ण समय बिताया है। वहीं, रोहिताश्व गौड़ को इस यात्रा से अपने अभिनय के शुरूआती दिनों की याद आ गई। रामलीला के भव्य जश्न का आनंद उठाने और इंडिया गेट पर अपने प्रशंसकों से मिलने के अलावा इस जोड़ी ने दिल्ली के पकवानों के स्वाद चखे, स्थानीय दुकानों में खरीदारी की और शहर के उत्साही माहौल में खुद को सराबोर करते हुये सड़कों पर प्रशंसकों से बातचीत भी की।    
Tejas: दिल्ली में हुई 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग, रक्षा मंत्री के साथ वायु सेना के अधिकारियों ने भी देखी फिल्म

Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh and Rohitashv Gour participated in Luv Kush Ramlila at Red Fort express Joy
आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसिफ शेख ऊर्फ विभूति नारायण मिश्रा ने अपना रोमांच व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘मेरे दिल में दिल्ली की रामलीला के लिये एक खास स्थान है। मैं जब भी दशहरा का जश्न मनाने के लिये दिल्ली आता हूं, इस त्योहार और यहां के बेमिसाल दर्शकों के लिये मेरा लगाव और बढ़ जाता है। इसमें कोई शक नहीं कि ये रामलीलाएं बेहद खास होती हैं।, हालांकि, मुझे कभी भी रामलीला में भाग लेने का मौका नहीं मिला, लेकिन मैं अपने दोस्तों के साथ लाल किला आया करता था और हम सबसे आगे की सीट्स लेने की कोशिश करते थे, ताकि कलाकारों के परफॉर्मेंस का एकदम नजदीक से आनंद उठा पाएं।”
Films: देश के टॉप कालेज में हुई हैं इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में आमिर-सलमान की मूवीज भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh and Rohitashv Gour participated in Luv Kush Ramlila at Red Fort express Joy
आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आसिफ कहते हैं, “दर्शकों से यहां मिले प्यार एवं लगाव के लिए मैं बेहद आभारी हूं। मेरा दिल खुशी से फूला नहीं समाता। एक बार फिर चार साल के लंबे अंतराल के बाद मेरे सह-कलाकार रोहिताश्व (तिवारी जी) इस अनुभव को साझा करने के लिए मेरे साथ थे। इस मौके पर आयोजकों और वहां आए लोगों ने जिस प्यार एवं ऊर्जा के साथ हमारा स्वागत किया, उससे ऐसा लगा कि हम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली वालों ने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया!”
Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' का नया पोस्टर आया सामने, अंतरराष्ट्रीय रिलीज की तारीख की भी हुई घोषणा

विज्ञापन
Bhabiji Ghar Par Hain Aasif Sheikh and Rohitashv Gour participated in Luv Kush Ramlila at Red Fort express Joy
आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं रोहिताश्व गौड़ ने आगे कहा, ‘‘रामलीला देखकर मुझे अपने कॉलेज के दिनों की याद आ गई। जब मैं चंडीगढ़ के पास कालका में रामलीला में भाग लेने जाया करता था। मुझे अक्सर अंगद और विभीषण का रोल निभाने के लिए दिया जाता था, लेकिन मन ही मन मैं राम की भूमिका निभाया करता था। दिल्ली में अपने दोस्त और सह-कलाकार आसिफ शेख के साथ रामलीला देखने के लिए दूसरी बार आना बेहद यादगार सफर रहा। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों में मैं दिल्ली में ही रहता था, लेकिन उस समय हमारे व्यस्त शेड्यूल की वजह से मुझे इस शहर को बहुत ज्यादा जानने का मौका नहीं मिल पाया।”
R Balki: आर बाल्की ने किया बड़ा खुलासा, बोले- इंग्लिश विंग्लिश का निर्माण करने के लिए कोई नहीं था तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed