कंगना रणौत की तेजस इन दिनों लगातार चर्चा में है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस समेत कई बॉलीवुड दिग्गजों ने फिल्म की तारीफ की थी। यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस बीच शनिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के लिए फिल्म तेजस की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई।
Tejas: दिल्ली में हुई 'तेजस' की विशेष स्क्रीनिंग, रक्षा मंत्री के साथ वायु सेना के अधिकारियों ने भी देखी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी खुद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। उन्होंने स्क्रीनिंग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और वहां मौजूद गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने लिखा, “टीम तेजस ने आज शाम भारतीय वायु सेना सभागार में आदरणीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और भारतीय वायु सेना के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।''
उन्होंने लिखा, ''रक्षा बलों को समर्पित इस फिल्म को सैनिकों और स्वयं माननीय रक्षा मंत्री के साथ देखना एक रोमांचक अनुभव था।'' उन्होंने आगे कहा, "फिल्म देखने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने अपने फाइटर जेट के आकार का ब्रोच अपने जैकेट से निकाला और मेरे निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा को उपहार में दिया। इस भाव ने हमें गहराई से प्रभावित किया। ऐसा लग रहा था कि हमने अपना मिशन पूरा कर लिया है।"
कंगना ने अपने नोट के अंत में कहा कि वह और तेजस की टीम रोमांचित हैं और फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बता दें कि तेजस 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कमान सर्वेश मेवाड़ा ने संभाली है।
यह फिल्म वायु सेना के पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका उद्देश्य हर भारतीय को प्रेरित करना और गर्व की गहरी भावना पैदा करना है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायु सेना के पायलट रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक परिश्रम करते हैं।
R Balki: आर बाल्की ने किया बड़ा खुलासा, बोले- इंग्लिश विंग्लिश का निर्माण करने के लिए कोई नहीं था तैयार