फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की बात: सलमान खान संग दोबारा रोमांस नहीं करेंगी भाग्यश्री? अभिनेत्री बोलीं- उनकी हीरोइनें बेहद कम उम्र की होती हैं

Mon, 20 Sep 2021 10:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 20 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bhagyashree on working with salman khan once again says he works with young heroines
सलमान खान, भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हीरोइनों की उम्र अक्सर हीरोज से कम ही रही हैं। पर्दे पर भले ही हीरो हीरोइन ने साथ में काम शुरू किया हो लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हीरोइनें कुछ सालों बाद पर्दे से दूर हो जाती हैं तो वहीं हीरो पर्दे पर एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी पर्दे पर कमबैक किया है। 'मैंने प्यार किया' में सुमन बनकर लोगों को अपनी मासूमियत का दीवाना बनाने वाली भाग्यश्री एक बार फिर फिल्मों में लौट आई हैं। भाग्यश्री ने कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' से कमबैक किया है।



सलमान को लेकर भाग्यश्री ने दिया जवाब

अभिनेत्री ने कुछ ही फिल्में करने के बाद ब्रेक ले लिया और अब वो लंबे समय बाद वापस आईं हैं। भाग्यश्री का कहना है कि पर्दे पर वो जो दूसरी पारी खेलने जा रही हैं ये आगे तक जाए। ऐसे में अभिनेत्री से ये सवाल भी पूछा गया कि क्या वो एक बार फिर सलमान खान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं? इस पर भाग्यश्री ने जो जवाब दिया है वो काफी वायरल हो रहा है।

Bhagyashree on working with salman khan once again says he works with young heroines
सलमान खान - भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भाग्यश्री ने 1989 में सूरज बरजात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म में सलमान खान उनके हीरो थे और बतौर मेन लीड ये उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी। सलमान और भाग्यश्री दोनों के ही काम ही जबरदस्त तारीफ की गई थी वहीं भाग्यश्री को तो सलमान से भी ज्यादा सराहना मिली थी।

Bhagyashree on working with salman khan once again says he works with young heroines
भाग्यश्री - फोटो : Instagram

हालांकि जहां इसके बाद भाग्यश्री ने घर बसा लिया और फिल्मों से दूरी बना ली तो वहीं सलमान खान पर्दे पर जमे रहे और आज वो बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। हालांकि भाग्यश्री को नहीं लगता है कि वो पर्दे पर अब सलमान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं। भाग्यश्री ने कहा कि, 'सभी जानते हैं कि सलमान काफी यंग हीरोइनों संग काम करते हैं तो मुझे नहीं पता कि कौन सी ऐसी स्क्रिप्ट आ सकती है जिसमें हम दोनों काम करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagyashree on working with salman khan once again says he works with young heroines
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सलमान अपने से बेहद छोटी उम्र की हीरोइनों संग रोमांस करने को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं। उन्होंने अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दिशा पाटनी जैसी हीरोइनों संग पर्दे पर काम किया है जो उम्र में उनसे आधी हैं। यहां तक कि फिल्म भारत में सोनाली कुलकर्णी जो कि सलमान से काफी छोटी हैं उनके मां के किरदार में नजर आईं थीं और इसे लेकर सलमान काफी ट्रोल हुए थे।

विज्ञापन
Bhagyashree on working with salman khan once again says he works with young heroines
भाग्यश्री - फोटो : Instagram

बात करें भाग्यश्री की तो थलाइवी में उन्होंने छोटा किरदार निभाया है। हालांकि अब उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों में बने रहने का मन बना लिया है। उनका कहना है कि वो अब ऐसे किरदार निभाना चाहेंगी जिससे उनकी प्रतिभा और खुलकर सामने आए। बता दें कि भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed