फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: अभिनेत्री शकीला ने 14 साल की उम्र में की थीं 72 फिल्में, ‘बाबूजी धीरे चलना’ गाने से हुई थीं मशहूर

Mon, 20 Sep 2021 09:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 20 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
babu ji dheere chalna fame actress shakila done 72 films at the age of 14 know the interesting facts about her on death anniversary
shakila - फोटो : Twitter

पचास और साठ के दशक की मशहूर अभिनेत्री शकीला का 82 साल की उम्र में 20 सितंबर साल 2017 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। आज भी जब ‘बाबूजी धीरे चलना’ गाना बजता है तो लोगों के दिल-दिमाग में अभिनेत्री शकीला की यादें ताजा हो जाती हैं। शकीला को बॉलीवुड में पहचान गुरुदत्त की फिल्म ‘आर पार से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने गाने ‘बाबूजी धीरे चलना’ से दर्शकों का खूब दिल जीता। इस गाने के अलावा भी उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए।



शकीला का असली नाम बादशाह जहां था

बॉलीवुड में अपने पहले ही गाने से मशहूर हुईं शकीला का असली नाम बादशाह जहां था। शकीला अफगानिस्तान और ईरान के शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए। बता दें कि शकीला का बचपन में पालन पोषण उनकी बुआ फिरोजा बेगम ने किया था। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे।

babu ji dheere chalna fame actress shakila done 72 films at the age of 14 know the interesting facts about her on death anniversary
शकीला फैन क्लब - फोटो : Shakila fan club social media post

फिल्में देखकर बढ़ा सिनेमा की तरफ रुझान

शकीला जब बच्ची थीं तो वो अक्सर अपनी बुआ फिरोजा बेगम के साथ फिल्में देखने के लिए जाया करती थीं। उनकी बुआ के कारण ही उनका फिल्मों की तरफ रुझान बढ़ा। फिल्में देख-देखकर उन्हें सिनेमा पसंद आने लगा। साल 1950 में आई फिल्म ‘दास्तान’ से शकीला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

babu ji dheere chalna fame actress shakila done 72 films at the age of 14 know the interesting facts about her on death anniversary
शकीला फैन क्लब - फोटो : Social Media

14 साल की उम्र में इतनी फिल्मों में किया काम

अभिनेत्री शकीला ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में अपने करियर की शुरुआत की। मात्र 14 वर्ष की आयु में 72 फिल्मों में काम किया। दास्तान के अलावा उन्होंने गुमास्ता, खूबसूरत, राजरानी दमयंती, सलोनी, सिंदबाद द सेलर, आगोश और अरमान में बतौर बाल कलाकार अभिनय किया था। इसके बाद 1953 में आई फिल्म ‘मदमस्त’ से उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपने सफर की एक नई शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
babu ji dheere chalna fame actress shakila done 72 films at the age of 14 know the interesting facts about her on death anniversary
शकीला फैन क्लब - फोटो : Social Media

1963 में छोड़ा बॉलीवुड

शकीला ने एनआरआई बिजनेसमैन जॉनी बार्बर से शादी की  और साल 1963 में उन्होंने फिल्में करना बंद कर दिया और अपने पति के साथ वह यूके में शिफ्ट हो गईं। बता दें कि अलीबाबा चालीस चोर की सफलता के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। 50 और 60 के दशक में उन्होंने सभी कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
babu ji dheere chalna fame actress shakila done 72 films at the age of 14 know the interesting facts about her on death anniversary
शकीला - फोटो : Social Media

देवानंद के साथ भी किया काम

शकीला ने देव आनंद की फिल्म सीआईडी में भी काम किया। बाबूजी धीरे चलना गाने के अलावा ‘नींद न मुझको आये’ जैसा सुपरहिट गाना भी उन पर फिल्माया गया। उन्होंने 'फेयरी क्वीन ऑफ इंडियन मूवीज' जैसे टैग अपने नाम किए थे। 82 साल की शकीला को उनके बांद्रा स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें पहले पास के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां भर्ती न हो पाने के कारण जुहू स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed