{"_id":"6148b19ae7b8235dbe062c46","slug":"kareena-kapoor-khan-starrer-ajnabee-completed-20-years-on-actress-birthday-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजनबी के 20 साल: करीना कपूर ने दमदार परफॉरमेंस से मचा दिया था हंगामा, देखें शानदार तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजनबी के 20 साल: करीना कपूर ने दमदार परफॉरमेंस से मचा दिया था हंगामा, देखें शानदार तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजनबी फिल्म में बॉबी देओल और करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
21 सितंबर को करीना कपूर खान अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगी। 21 सितंबर को ही उनकी फिल्म 'अजनबी' भी रिलीज हुई थी। अब्बास मस्तान की फिल्म को जबरदस्त तारीफ मिली थी साथ ही करीना के काम को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म में करीना ने बेहद संजीदगी से अपना किरदार निभाया था। इसी साल करीना के जन्मदिन पर फिल्म अजनबी के 20 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म में बॉबी देओल, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु ने अहम भूमिका निभाई थी।
करीना के परफॉरमेंस की हुई थी तारीफ
फिल्म में करीना कपूर ने बॉबी देओल की पत्नी की भूमिका निभाई थी। साथ ही जॉनी लीवर और दिलीप ताहिल भी अहम भूमिका में थे। इस थ्रिलर फिल्म की कहानी पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी।मूवीज एंड मेमोरीज ने अपने ट्विटर पेज पर करीना के जन्मदिन से पहले ये तस्वीरें साझा की हैं।
फिल्म में दिखाया गया था कि ( प्रिया) करीना कपूर की (राज) बॉबी देओल संग लव मैरिज होती है। इसके बाद उनकी दोस्ती अक्षय (विक्की) और बिपाशा (सोनिया बजाज) से होती है। हालांकि ड्रिंक करने के बाद विक्की और राज के बीच पत्नी बदलने की बात को लेकर लड़ाई हो जाती है और उनकी दोस्ती टूट जाती है। इसके बाद विक्की पूरी कोशिश करता है कि उनकी फिर से दोस्ती हो जाए। दोस्ती होने के बाद फिर एक पार्टी में विक्की और राज की लड़ाई होती है लेकिन अगली सुबह सबको पता चलता है कि सोनिया का कत्ल हो गया है।इसके साथ ही कहानी में नया मोड़ आता है और आगे सस्पेंस खुलता है।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान के करियर की बात करें तो 'कपूर' खानदार से संबंध रखती हैं लेकिन उन्होंने अपने काबिलियत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अभी भी उनका करियर बेहद शानदार है। करीना ने 'एतराज', 'सिंघम 2', 'चमेली', 'हीरोइन' जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी विवाद में भी फंस जाती हैं। कुछ समय पहले करीना ने एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे इसे लेकर विवाद काफी विवाद हुआ था। कुछ लोगों का कहना था कि करीना इस रोल के लिए फिट नहीं बैठेंगी तो वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि इस किरदार को निभाने के लिए करीना इतने रुपये मांग रही हैं। अब इस मामले पर करीना ने अपनी सफाई दी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए पुरुष और महिला एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब उनमें से बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। मैं मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हूं कि मैं क्या चाहती हूं।' करीना ने कहा कि, 'ये मेरी मांग के बारे में नहीं है बल्कि ये महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और अब चीजें बदल रही हैं'। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो आमिर खान संग नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।