फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhakshak Trailer: 'भक्षक' का ट्रेलर रिलीज, बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के विरूद्ध आवाज उठाती नजर आईं भूमि

Wed, 31 Jan 2024 12:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 31 Jan 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Bhakshak Trailer Out: Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar upcoming film
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अभिनेत्री प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आ रही हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रिपोर्टर की भूमिका में भूमि मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाती हैं। लेकिन, इस लड़ाई में उन्हें साथ बहुत कम लोगों का मिलता है और अड़चने बड़ी-बड़ी आती हैं। भूमि अपने तीखे तेवरों से न हारती हैं, विचलित होती हैं। लेकिन, समाज से जरूर पूछती हैं, 'क्या अब भी आप अपनी गिनती इंसानों में करते हैं? या अपने आपको भक्षक मान चुके हैं...?' 

Bhakshak Trailer Out: Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar upcoming film
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में एक बहुत ही मार्मिक सा दृश्य है। एक बालिका गृह के अंधियारे कमरे में मासूम बच्चियां बैठी हैं और एक 'भक्षक' उनसे कहता है, 'अनाथ का मतलब समझती हो? जिसका कोई नाथ नहीं होता। तुम लोग है या नहीं है किसी को नहीं पता'। बच्चियों के साथ यहां दुष्कर्म होता है। इसकी खबर भूमि पेडनेकर को लगती है तो इन बच्चियों को न्याय दिलाने निकलती हैं।

Bhakshak Trailer Out: Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar upcoming film
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में संजय मिश्रा, सई ताम्हणकर और आदित्य श्रीवास्तव भी हैं। संजय मिश्रा भूमि की लड़ाई में साथ हैं। वहीं, बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म बंसी साहू (आदित्य श्रीवास्तव) की शह में होता है। सत्ता की ताकत के आगे पूरा पुलिस सिस्टम और न्याय प्रणाणी किस तरह काम करती है, यह भी ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakshak Trailer Out: Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar upcoming film
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

कदम-कदम पर परेशानियों और धमकी के बावजूद भूमि न्याय की लड़ाई जारी रखती हैं। ईमानदारी से काम करने वाले और समाज की सच्चाई को पेश करने वाले पत्रकारों को जान से मारने की धमकी से लेकर अपमान तक, कितनी ही परेशानियों से गुजरना पड़ता है ये भी ट्रेलर में दिखाया गया है। 
Bollywood: मुस्लिम होकर भी पूजा-पाठ में अटूट विश्वास रखते हैं ये सितारे, फिल्म की रिलीज से पहले जाते हैं मंदिर

विज्ञापन
Bhakshak Trailer Out: Bhumi Pednekar Sanjay Mishra Aditya Srivastava Sai Tamhankar upcoming film
भक्षक ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'भक्षक' को निर्देशन पुलकित ने किया है। वहीं, गौरी खान और गौरव वर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं।
Jigra: 'जिगरा' के सेट से वायरल हुईं आलिया की तस्वीरें, दमदार लुक में नजर आईं अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed