{"_id":"62de99fd6a26ce7afd663a06","slug":"bharti-singh-shares-latest-beautiful-pictures-in-pink-lehenga-for-mika-di-vohti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh: 'मीका दी वोटी' में रंग जमाने के लिए तैयार भारती सिंह, गुलाबी लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bharti Singh: 'मीका दी वोटी' में रंग जमाने के लिए तैयार भारती सिंह, गुलाबी लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स और मजेदार बातों से रोते हुए को भी हंसाने का हुनर रखती हैं। इसलिए ही वह लाफ्टर क्वीन कहलाती हैं। वह कॉमेडी शोज में तो दर्शकों का गुदगुदाती ही हैं, इसके अलावा भारती सिंह कई शोज को होस्ट करती भी नजर आती हैं। वह जहां जाती हैं, रंग जमा देती है। आज भारती सिंह 'मीका दी वोटी' में शिरकत करने के लिए तैयार हुई हैं। गुलाबी रंग के लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 4
भारती सिंह
- फोटो : insta
मीका सिंह के स्वयंवर 'मीका दी वोटी' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और आज यह अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। आज फाइनली सिंगर मीका को अपनी दुल्हनिया मिल जाएगी। रात 8 बजे मीका के स्वयंवर का फिनाले ऑनएयर होगा। जिसमें उनके करीबियों के साथ ही इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शिरकत करती नजर आएंगी। भारती सिंह भी आज मीका के स्वयंवर में रंग जमाने को तैयार हैं।
3 of 4
भारती सिंह
- फोटो : insta
भारती सिंह ने आज अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह गुलाबी रंग के जयपुरी स्टाइल लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस के साथ ही मैचिंग झुमके और माथे पर टीका टीका पहना है। बालों का बन बनाकर गजरा भी लगाया है। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारती सिंह
- फोटो : insta
अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट कर देने वाली भारती सिंह लेटेस्ट तस्वीरों में शोख अंदाज में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'परम सुंदरी'। इसी तरह दूसरे प्रशंसक ने लिखा- 'वाह मैम क्या क्यूट पिक और अच्छी ड्रेस आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं भारती मैम लव यू' । इसके अलावा बाकी फैंस भी इसी तरह से दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार की बरसात करते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।