फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी फिल्म ‘राजतिलक’ की शूटिंग संपन्न, कल्लू ने कहा – मुराद पूरी हुई

Wed, 26 Dec 2018 03:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 26 Dec 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Arvind Akela Kallu film Rajtilak shooting has been complete
Arvind Akela Kallu - फोटो : amar ujala
निर्देशक रजनीश मिश्रा की एक और फिल्म ‘राजतिलक’ की शूटिंग मुंबई में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, जो साल 2019 में रिलीज होगी। इस मौके पर फिल्म में एक अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा ऑनलोकेशन रिपोर्टिंग करते नजर आये। उन्होंने फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू से ‘राजतिलक’ के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी मुराद पूरी हो गई। वे बाबा मोशन पिक्चर्स और रजनीश मिश्रा के साथ काम करने को इच्छुक थे, जो अवधेश मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा और रजनीश मिश्रा के कारण संभव हो सका।
Bhojpuri actor Arvind Akela Kallu film Rajtilak shooting has been complete
Arvind Akela Kallu - फोटो : file photo
कल्लू ने पैकअप के बाद ये भी कहा कि अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्में की है, ‘राजतिलक’ की टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा है। इसमें इंडस्ट्री के सारे दिग्गज कलाकारों को साथ काम करने का मौका मिला। यह अपने आप में एक अलग तरह का अनुभव है। हालांकि मैं फिल्म के दौरान फर्स्ट टेक में नर्वस हो गया था, मगर सबों का सपोर्ट मिला। उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर बताया कि इसमें दर्शकों की रियल लाइफ कल्लू के साथ होगी। उन्होंने सोनालिका प्रसाद की भी तरीफ की, जो इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। कहा – यह भोजपुरी स्क्रीन की फ्रेश जोड़ी है। उम्मीद है दर्शकों को पसंद आयेगी। सोनालिका काफी अच्छी अदाकारा हैं।
Bhojpuri actor Arvind Akela Kallu film Rajtilak shooting has been complete
Rajtilak - फोटो : amar ujala
वहीं, मेंहदी लगा के रखना से निर्देशन की जर्नी शुरू कर डमरू और मैं सेहरा बांध के आउंगा के जरिये ‘राजतिलक’ तक पहुंचे निर्देशक रजनीश मिश्रा ने भी फिल्म को बेहद शानदार बताया और कहा कि आखिरकार हमने एक और बेहतरीन फिल्म की शूटिंग पूरी कर ही ली। यह फिल्म सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा है, जो दर्शकों के बीच की कहानी पर ही बेस्ड है। उम्मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। इसलिए जब भी ‘राजतिलक’ रिलीज हो दर्शक जरूर सिनेमाघरों में जायें और फिल्म को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor Arvind Akela Kallu film Rajtilak shooting has been complete
Arvind Akela Kallu - फोटो : file photo
फिल्म के निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा, अनिता शर्मा और सह निर्माता पद्म सिंह ने भी ‘राजतिलक’ की शूट खत्म होने के बाद सबों को बधाई दी और कहा कि बहुत अच्छा लगा रहा है हमने फिल्म ‘राजतिलक’ को बनारस से लेकर मुंबई तक शूट किया है। इसके लिए सबों ने पूरी मेहनत की है। चाहे वो कलाकार हो या तकनीशियन। सबों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई, जिसके बाद यह फिल्म पूरी हो सकी है। खास कर अवधेश मिश्रा और राजनीश मिश्रा का अहम योगदान रहा है। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश भी देगी।
विज्ञापन
Bhojpuri actor Arvind Akela Kallu film Rajtilak shooting has been complete
Arvind Akela Kallu - फोटो : file photo
बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले फिल्म ‘राजतिलक’ का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके निर्माता प्रदीप कुमार शर्मा हैं। प्रदीप कुमार शर्मा ने पिछली फिल्म ‘डमरू’ बनाई थी। इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा थे। फिल्म ‘राज तिलक’ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और इसमें अरविंद अकेला कल्लू लीड किरदार में नजर आयेंगे। कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, पदम सिंह, संजय पांडेय, सुशील सिंह, आनंद मोहन, देव सिंह, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनालिका, ज्योति पांडेय, अनिता रावत, पप्पू यादव, अरुण सिंह भोजपुरिया काका और राजीव यादव भी फिल्म में नजर आयेंगे। फिल्म के सह निर्माता पद्म सिंह और अनिता शर्मा हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed