भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पिता बन गए हैं। उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर पढ़ रही हैं।
Manoj Tiwari: 50 की उम्र में दूसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बेटी को गोद में लिए हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मनोज ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे घर आई एक नन्ही परी। मेरे घर में बेटी ने जन्म लिया है। जय जगदंबे'। बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी का जन्म बुधवार को हुआ है।
मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
मनोज तिवारी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ उनके इस ट्वीट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मनोज तिवारी को तमाम राजनीतिक जगत की हस्तियों के साथ ही सिनेमा से जुड़े लोग भी बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि मनोज तिवारी पहले से भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी पहली बेटी का नाम जिया है। मनोज अपनी बेटी जिया से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि जिया अक्सर लाइम लाइट से दूर रहती हैं। जिया मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रही हैं और मनोज तिवारी अक्सर अपनी बेटी से मिलने के लिए वहां जाते रहते हैं। इसके अलावा वो बेटी के साथ कई तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
गौरतलब है कि मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों में 'रिंकिया के पापा' के नाम से पहचाने जाते हैं। मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी साल 2012 में टूट गई। तलाक के बाद मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी पत्नी से कभी भी तलाक नहीं लेना नहीं चाहते थे। उन्होंने पत्नी के दबाव में आकर ही तलाक के कागजात पर साइन किया था।
पढ़ें: हिंदी सिनेमा को बड़े परदे पर धमाके का इंतजार, साउथ में शुरू हो गया इस मेगाबजट फिल्म का काउंटडाउन