फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doli Saja Ke Rakhna Trailer: धांसू है  'डोली सजा के रखना' का ट्रेलर, जेल की हवा खाते नजर आए खेसारी लाल यादव

Sat, 02 Jul 2022 02:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 02 Jul 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Movie Doli Saja Ke Rakhna Trailer Out See Video Here News in Hindi
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डोली सजा के रखना' को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ नजर आएंगे। दर्शकों को इन दोनों सितारों से सजी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

bhojpuri actor Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Movie Doli Saja Ke Rakhna Trailer Out See Video Here News in Hindi
'डोली सजा के रखना' - फोटो : सोशल मीडिया

रिश्वत देकर पिता ने पहुंचाया जेल
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत खेसारी लाल यादव से होती है। शुरुआती सीन में ही वह मारधाड़ करते नजर आए हैं। उनकी मां पूछती हैं, 'बाबू क्या कर रहा है?' इस पर उनके पिता कहते हैं, 'लोफराई छोड़कर और क्या करेगा।' पिता के चेहरे पर परेशानी साफ दिखती है। इसी लड़ाई के चक्कर में खेसारी को जेल की हवा भी खानी पड़ती है। दिलचस्प बात यह है कि बेटे को जेल में डलवाने के लिए खेसारी के ऑनस्क्रीन पिता बाकायदा पुलिस को रिश्वत देते नजर आए हैं। वह पुलिस से कहते हैं, 'एकरा के छोड़े खातिर पैसा नाही देब' पुलिस वाला पूछता है, 'तब'? तब खेसारी के पिता कहते हैं, 'भीतर रखे खातिर'।

bhojpuri actor Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Movie Doli Saja Ke Rakhna Trailer Out See Video Here News in Hindi
खेसारी लाल यादव-आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली से रोमांस करते आए नजर
ट्रेलर में आम्रपाली दुबे की एंट्री भी बड़े धमाकेदार अंदाज में हुई है। वह खेसारी से डांस सिखाने को कहती हैं। इसके बाद दोनों का रोमांस शुरू होता है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल होते नजर आए हैं। लेकिन, आम्रपाली का परिवार इस प्यार के खिलाफ है। आम्रपाली की मां कहती हैं, 'यह गुंडा है'। ट्रेलर में एक ट्विस्ट आता है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि दोनों की शादी कहीं और होती है। इस दौरान खेसारी और उनके पिता के बीच भावुक सीन दिखाए गए हैं। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों की बेचैनी और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actor Khesari Lal Yadav and Amrapali Dubey Movie Doli Saja Ke Rakhna Trailer Out See Video Here News in Hindi
'डोली सजा के रखना' - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली ड्रामा है यह फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह-निर्माता शर्मीला आर सिंह और लेखक-निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म 'डोली सजा के रखना' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। यह दर्शकों के हंसाने और रुलाने वाली है। ट्रेलर में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी शानदार लग रही है। इस फिल्म में दोनों को एक ऐसे कपल के रूप में दिखाया गया है, जो एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन शादी का मामला फंस जाता है। ट्रेलर में खेसारीलाल का एक्शन भी देखने को मिला है, जिसको डिजाइन दिलीप यादव ने किया है। बता दें कि फिल्म 'डोली सजा के रखना' में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा  गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed