सब्सक्राइब करें

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह, एक गाने के लिए लेते हैं तगड़ी फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 08 Oct 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor  pawan singh cost for one song: Pawan Singh is the most expensive singer in the industry, charges a hefty fee for a song
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं। लेकिन पवन सिंह सिर्फ एक्टिंग नहीं करते बल्कि वह एक्टिंग से ज्यादा अपने गानों के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर अपने गानों को लेकर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पवन सिंह ने साल 1997  में अपनी पहली एल्बम के लिए गाना गाया था, लेकिन साल 2007 में 'लॉलीपॉप' गाने से वह देश-विदेश में फेमस हो गए। उनकी पहली फिल्म साल 2006 में 'रंगली चुनरिया' भी रिलीज हुई, ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2011 में 'देवरा बड़ा सतोला' से वह सुपरस्टार बन गए। भोजपुरी फिल्मों के स्टार बनने के बाद उन्होंने अपनी गायकी नहीं छोड़ी और वह आज भी अपने गानों के लिए भारी भरकम फीस लेते हैं। चलिए जानते हैं पवन सिंह हर गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं।
Trending Videos
bhojpuri actor  pawan singh cost for one song: Pawan Singh is the most expensive singer in the industry, charges a hefty fee for a song
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हर गाना हिट
फिल्मों से अलग पवन सिंह कई एलब्म के लिए गाना गाते हैं। उनका गाना रिलीज होने के साथ ही हिट हो जाता है। उनके कई ऐसे गाने हैं जिन्हें यूट्यूब पर 100 करोड़ बार से ज्यादा बार देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actor  pawan singh cost for one song: Pawan Singh is the most expensive singer in the industry, charges a hefty fee for a song
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हर गाने की भारी भरकम फीस
पवन सिंह हर गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए चार्ज करते हैं। फिल्मों के साख साथ एल्बम में गाने के लिए वह एक ही फीस चार्ज करते हैं। 
 
bhojpuri actor  pawan singh cost for one song: Pawan Singh is the most expensive singer in the industry, charges a hefty fee for a song
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : Instagram
खेसारी लाल दूसरे सबसे महंगे सिंगर
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी दूसरे सबसे महंगे सिंगर हैं जो एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं। 
 
विज्ञापन
bhojpuri actor  pawan singh cost for one song: Pawan Singh is the most expensive singer in the industry, charges a hefty fee for a song
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

कुल संपति
आज पवन सिंह के पास 4 करोड़ के बंगले के अवाला 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और एक 90 लाख की मर्सिडीज है। इनके अलावा पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है। इसलिए उनके पास घर में घोड़ा भी है।  पवन सिंह की सालाना कमाई 27 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed