फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: इस चीज ने आम्रपाली दुबे को दुबककर बैठने को किया मजबूर, डर से कांपने लगीं एक्ट्रेस

Sat, 25 Sep 2021 04:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 25 Sep 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey shares funny video on social media she scared from lizard
आम्रपली दुबे - फोटो : Instagram

भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाले आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी बहुत फेमस हैं। फिल्मों से तो वो दर्शकों का दिल जीतती हैं ही, लेकिन साथ ही साथ वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से भी अपने फैंस को दीवाना बनाने से बिलकुल पीछे नहीं रहती। हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इस वीडियो में आम्रपाली थोड़ी डरी हुई और गुस्से में नजर आ रही थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



डर के दुबककर बैठीं आम्रपाली 

दरअसल आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील पोस्ट की है जिसमें वो छिपकली के डर के बारे में बता रही हैं। इस वीडियों में आम्रपाली रजाई में छुपी हुईं लिपसिंक करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वो बोल रही हैं कि एक छिपकली जमीन पर चल रही थी। अगर हम लोग दीवार पर चलने लगे तो। इसलिए मर्यादा में रहो. इस तरह आम्रपाली दुबे ने बहुत ही मजेदार वीडियो बनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

bhojpuri actress amrapali dubey shares funny video on social media she scared from lizard
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
छिपकली को बताया भयानक

अपने इस मजेदार वीडियो को कैप्शन देते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘एक छिपकली का डर सच में बहुत भयानक होता है। आम्रपाली दुबे के इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसी के साथ अब तक इस वीडियो को 76 हजार से अधिक के लाइक्स मिल चुके हैं। इस वायरल वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

bhojpuri actress amrapali dubey shares funny video on social media she scared from lizard
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

सह-कलाकारों ने किया कमेंट

उनकी इस वीडियो को प्रशंसकों के साथ-साथ उनके सह-कलाकार भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके को-स्टार निरहुआ ने इमोजी के साथ कमेंट किया। भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े को भी ये वीडियो खूब पसंद आया और उन्होंने इमोजी के साथ कमेंट किया।अपने इस अंदाज से आम्रपाली अपने दर्शकों का दिल जीतने में खूब सफल हुईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey shares funny video on social media she scared from lizard
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

रील बनाने में लगी मेहनत

आम्रपाली दुबे ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वो ये बताती हुईं नजर आ रही हैं कि उन्हें रील बनाने में कितनी मेहनत लगती हैं। अपने एक पोस्ट को कैप्शन देते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘आपको लगता है रील बनाना आसान था। हर किसी की बहुत मेहनत लगती है’।  

विज्ञापन
bhojpuri actress amrapali dubey shares funny video on social media she scared from lizard
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

अपने गानों से मचा देती हैं धमाल

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में अपनी शुरुआत निरहुआ के साथ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी। पहली ही फिल्म से आम्रपाली ने दर्शकों का खूब दिल जीता। उनकी बिहार और यूपी में एक अच्छी ख़ासी प्रशंसकों की लिस्ट है। वो भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका जब भी उनका कोई सॉन्ग रिलीज होता है तो वह यूट्यूब पर धूम मचाकर रख देती हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed