{"_id":"5cea99b3bdec2207402ebb6c","slug":"bhojpuri-actress-held-captive-at-gun-point-in-in-robertsgunj-of-sonbhadra-actress-reveled-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में गोली का निशाना बनने से बची एक्ट्रेस, पुलिस के सामने बताई सिरफिरे की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होटल में गोली का निशाना बनने से बची एक्ट्रेस, पुलिस के सामने बताई सिरफिरे की सच्चाई
Sun, 26 May 2019 07:20 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 26 May 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
आरोपी और पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी फिल्मों की विख्यात एक्ट्रेस यूपी में शूटिंग के दौरान एक सिरफिरे आशिक की गोली का निशाना बनने से बच गई। सिरफिरे प्रेमी ने असलहे के बल पर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने पहुंची एक अभिनेत्री को कमरे में बंधक बना लिया। विरोध पर गोली चला दी जो दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे शूटिंग टीम के सदस्य मुसही गांव निवासी अशोक की कमर में लगी। दरवाजा खुलवाने पर आरोपी ने एसपी पर भी फायरिंग कर दी, लेकिन वह भी बच गए।
मुठभेड़ के बाद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने अभिनेत्री की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दूं, भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म पवन सिंह के साथ रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'सपेरा' था। भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह ऋतु से बहुत प्यार करता है, इसलिए उसने ये कदम उठाया।
पुलिस द्वारा छुड़ाई गई एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मुंबई समेत अन्य जगहों से भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकार 18 मई को राबर्ट्सगंज पहुंचे थे। होटल शुभ श्री के अलावा दो और होटलों में सभी कलाकार रुके हैं। शनिवार सुबह जौनपुर के केराकत क्षेत्र का पंकज यादव होटल पहुंचा और शूटिंग करने वालों का परिचित बताते हुए प्रथम तल पर चला गया। करीब 11 बजे अभिनेत्री के कमरे के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी कहीं गया तो पंकज अंदर घुस गया और कुंडी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री के शोर करने पर पंकज ने असलहा सटा दिया। जानकारी होने पर अभिनेत्री को बचाने के लिए लोग दरवाजा तोड़ने लगे तो आरोपी ने गोली चला दी जो चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही निवासी अशोक पुत्र बंधु को गोली लग गई। एसपी सलमान ताज पाटिल के कार्रवाई न करने के आश्वासन पर आरोपी ने दरवाजा खोल दिया, लेकिन कमरे में जाने पर उसने एसपी पर फायरिंग कर दी। लेकिन, एसपी ने आरोपी को पकड़ कर कोतवाली भेजवा दिया।
विज्ञापन
ऋतु सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
एसपी ने बताया कि गोरखपुर निवासी अभिनेत्री पंकज के कब्जे में थी, उसकी जान बचाने के लिए उन्हें खुद की जान जोखिम में डालकर कमरे में जाना पड़ा। आरोपी दो साल से अभिनेत्री को परेशान कर रहा था। पीड़ित मुंबई समेत कई थानों में उसके खिलाफ शिकायती पत्र दे चुकी है। आरोपी के कब्जे से मिली पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।