{"_id":"5cea8971bdec2207402ebb5c","slug":"chunky-pandey-reaction-on-daughter-ananya-pandey-bollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्क्रीन पर अनन्या पांडे को देखकर चंकी पांडे बोले, \"क्या वह मेरी बेटी है?\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्क्रीन पर अनन्या पांडे को देखकर चंकी पांडे बोले, "क्या वह मेरी बेटी है?"
Sun, 26 May 2019 06:19 PM IST
anand anand
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 26 May 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey, Chunky Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपनी बेटी को स्क्रीन पर देखकर कितनी खुशी हो रही है। मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरी छोटी-सी अनन्या इतनी जल्दी इतनी लोकप्रिय हो जाएगी। यह खुशी अलग ही होती है। मैं पहले से ही एक स्टार के पिता की तरह महसूस कर रहा हूं। मैं अगर अपने समय की बात करूं, तो मैं तो बहुत नर्वस था अपने समय में। मैंने अपने माता-पिता को भी नहीं बताया था कि मुझे फिल्म मिल गई है। मुझे याद है, मेरी शूटिंग थी और उससे दो दिन पहले मैंने अपनी मां को बताया था।
Student Of The Year 2
- फोटो : social media
हालांकि, अनन्या के टाइम पर भी ऐसा ही कुछ हुआ। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के लिए जब अनन्या का चयन हुआ, तब उसने नहीं बताया था। यहां तक कि मेरी पत्नी ने भी मुझे नहीं बताया था। वह तो बाद में मुझे पता चला था, लेकिन मुझे बुरा नहीं लगा। क्योंकि मुझे याद आया, मैंने भी अपने मां-बाप को नहीं बताया था। अनन्या को शुरू से ही पता था कि उसे क्या करना है, लेकिन उसे कभी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई।
ananya pandey with family
- फोटो : file photo
दरअसल, वह काफी स्पष्ट थी कि वह 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय में उतरना चाहती थी, लेकिन वह पढ़ाई में शुरू से बहुत अच्छी थी, इसलिए उसने फैसला किया था कि वह पहले पढ़ाई पूरी करेगी। 12वीं से उसने ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे और परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले उसे यह बताया था कि उसका चयन हो गया है। मैं इससे ज्यादा दुआ क्या मांगू कि बिना किसी से कहे उसे फिल्म मिल गई। उसकी पहली फिल्म लगी भी नहीं थी और उसे दूसरी फिल्म का ऑफर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
बेटी की यह कामयाबी देखकर बहुत गर्व का अहसास होता है। मैं कभी इतना उत्साहित नहीं हुआ। पहली बार जब मैंने अपनी फिल्म देखी थी, तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। मुझे यह अजीब लगा, क्योंकि आप हर दिन खुद को आईने में देखते हैं और अचानक आप खुद को स्क्रीन पर देखते हैं और सोचते हैं, “हे भगवान, क्या यह मैं हूं?” लेकिन अनन्या के साथ, मुझे अलग लगा।
विज्ञापन
student of the year 2
- फोटो : file photo
उसे फिल्म में देखकर तो मुझे यही लगा था कि क्या वह मेरी बेटी है? वह बहुत भाग्यशाली है, क्योंकि मुझे धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला था। मुझे याद है, जब वह छोटी थी, वह मुझसे पूछती थी, “पापा, आप कॉफी विद करण कब जा रहे हैं?” और अब, मैं उसे चिढ़ाता रहता हूं कि तुम मुझसे पहले चली गई। बस अब चाहता हूं कि उसे सबका प्यार मिले।