रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीते काफी वक्त से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वह आलिया को अपनी कजिन्स से मिलवाने भी गए थे। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर जब धर्मा प्रोडक्शन के पुराने दफ्तर पहुंचे तो उनका एक फैन सेल्फी लेना चाहता था। फैन को पीछे आते देख रणबीर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
धर्मा प्रोडक्शन के पुराने दफ्तर में रणबीर के साथ सेल्फी लेना चाहता था फैन, लेकिन हुआ कुछ ऐसा..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर रणबीर की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि रणबीर धर्मा प्रोडक्शन के पुराने दफ्तर से बाहर निकल रहे हैं। तभी उनका एक फैन सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि रणबीर सेल्फी खिंचवाने के मूड में नहीं है। रणबीर फैन को रिस्पांस नहीं देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
इसके बाद रणबीर मीडिया को पोज देते हैं। मीडिया को पोज देते हुए भी रणबीर का फैन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी फैन ने इस तरह से सेलिब्रिटीज की तस्वीर लेने की कोशिश की हो। हाल ही में शमिता शेट्टी भी फैन के साथ सेल्फी लेते वक्त अपने बर्ताव के लिए ट्रोल हुई थी। मामला बढ़ता देख शमिता की तरफ से बयान आया था कि जिसमें कहा गया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।
रणबीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं। खबरों की मानें तो इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। ऐसी खबरें आ रही थीं कि ऋषि कपूर के ठीक होते ही दोनों परिवार एक साथ आगे की बात करेंगे।
हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपने कजिन्स के साथ की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। खास बात है कि इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया भी नजर आ रही हैं। इस डिनर पार्टी में करिश्मा कपूर, अरमान जैन और आदर जैन मौजूद थे । इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए करिश्मा ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है ‘कजिन्स’।
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on