बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी फैंस ही अपनी मर्यादा लांघ जाते हैं। हाल ही है में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को एक सिरफिरे आशिक ने दो घंटे तक बंदी बनाए रखा। एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई थी तभी अचानक पंकज नाम का एक शख्स बुरी नीयत से उनके कमरे में जबरदस्ती घुस गया। हालाकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन ये हादसा पहली बार किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं हुआ। बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस के साथ भी पब्लिक में खुलेआम बदतमीजी हो चुकी है। आपको बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
भोजपुरी ही नहीं इन 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी फैंस ने की गंदी हरकत, नंबर 2 तो रोने लगी थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ
2015 में पश्चिम बंगाल में कटरीना के साथ भी सरेआम छेड़छाड़ हुई थी। दुर्गा पूजा समारोह से बाहर आने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने कटरीना को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया था। हालात बेकाबू होते देख ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने बॉडीगार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कटरीना को बाहर निकाला गया।
सोनाक्षी सिन्हा
2010 में बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी सार्वजनिक जगह पर बदसलूकी हुई। दक्षिणी मुंबई के गांधी ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी को न सिर्फ लोगों की अभद्र टिप्पणियां सहनी पड़ी बल्कि लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
सोनम कपूर
धनुष की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के लिए जब उनकी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर थिएटर पहुंचीं तो भीड़ उनपर टूट पड़ी। कुछ ने इधर-उधर छूने तक की कोशिश की। हालांकि, बाद में धनुष की मदद से वो जैसे-तैसे भीड़ से निकलने में कामयाब रही।
नगमा
अप्रैल 2014 में एक्ट्रेस नगमा के साथ कांग्रेस नेता ने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दी थी। हापुड़ में रोड शो के दौरान नेता गजराज सिंह ने नगमा की ओर हाथ बढ़ाया और उनके सिर को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी के साथ गजराज का हाथ झटक दिया था। इसी तरह चुनाव प्रचार के दौरान भी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तब नाराज नगमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।