फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल में सात फिल्में करने वाली काजल राघवानी के पास अब सिर्फ एक फिल्म, भोजपुरी स्टार का करियर ढलान पर

Wed, 11 Nov 2020 01:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Kajal Raghwani Do Not Have Single Movie once She Did seven films in a year
काजल राघवानी, खेसारीलाल यादव - फोटो : instagram- @kajalraghwani

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। इसका कारण है उनके कुछ गीत। ये गीत इस समय दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन, इस समय दर्शकों की पसंद बन रहे यह गीत काजल की पिछली फिल्मों के हैं जो कि आज से कोई दो से तीन साल पहले ही रिलीज हुई हैं। और अब काजल राघवानी का करियर भोजपुरी सिनेमा में ढलान पर है। एक साल में छह से आठ फिल्में करने वाली अभिनेत्री काजल के हाथ में वर्ष 2020 में सिर्फ एक ही फिल्म है।

Bhojpuri actress Kajal Raghwani Do Not Have Single Movie once She Did seven films in a year
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani

महाराष्ट्र के शहर पुणे में जन्मी काजल राघवानी ने अभिनय में अपना करियर गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था। हालांकि, वहां उन्हें कुछ अच्छा काम हाथ नहीं लगा इसलिए उन्होंने वर्ष 2011 में पहली बार फिल्म 'सुगना' के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन, काजल को पहचान मिलना शुरू हुई वर्ष 2013 में आई फिल्म 'रिहाई' से। इस फिल्म में वह आदित्य ओझा और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ नजर आईं। इसके बाद तो साल दर साल काजल के खाते में फिल्मों की गिनती बढ़ती ही गई।

Bhojpuri actress Kajal Raghwani Do Not Have Single Movie once She Did seven films in a year
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani

पहले साल में निरहुआ के साथ एक फिल्म करने के बाद काजल ने दूसरे साल 2014 में दो फिल्मों में काम किया। इसमें एक फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ रही जिसमें काजल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ नजर आईं। और दूसरी फिल्म रही ‘देवरा भईल दीवाना’। यहां काजल के साथ हैं मनोज तिवारी। इसी तरह साल 2015 में काजल ने तीन फिल्में कीं जिसमें दो फिल्में ‘हुकूमत’ और ‘बज गईल डंका’ पवन सिंह के साथ हैं जबकि एक सुपरहिट फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ निरहुआ के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Kajal Raghwani Do Not Have Single Movie once She Did seven films in a year
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani

चौथी साल यानी 2016 से काजल के पास फिल्मों की भरमार रहने लगी। इस साल उनकी छह फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन छह फिल्मों में तीन फिल्म ‘जानेमन’, ‘इंतकाम’ और ‘दबंग आशिक’ उनकी खेसारी लाल यादव के साथ हैं और एक-एक फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’, ‘आशिक आवारा’ और ‘लागी तोहसे लगन’ क्रमश: पवन सिंह, निरहुआ और यश कुमार मिश्रा के साथ है। और इसी तरह एक साल में काजल सात से आठ फिल्में करने लगीं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Kajal Raghwani Do Not Have Single Movie once She Did seven films in a year
Kajal Raghwani - फोटो : instagram- @kajalraghwani

काजल ने भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं पवन सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, आदि के साथ भरपूर काम किया है। इनमें उनकी सबसे ज्यादा 16 फिल्में 'प्रतिज्ञा 2', 'जानेमन', 'इंतकाम', 'दबंग आशिक', 'हम हैं हिंदुस्तानी', 'मेहंदी लगा के रखना', 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा', 'मुकद्दर', 'दीवानापन', 'दुल्हन गंगा पार की', 'संघर्ष', 'बलमजी लव यू', 'नाग देव', 'दबंग सरकार', 'कुली नंबर 1' और 'बागी- एक योद्दा' खेसारी लाल यादव के साथ रहीं। हालांकि, इन 16 फिल्मों में से तीन फिल्मों 'मुकद्दर', 'दीवानापन' और 'दबंग सरकार' में काजल ने सिर्फ कैमियो किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed