फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: गोवा के खूबसूरत बीच पर मोनालिसा ने दिखाईं अपनी अदाएं, वीडियो देख बढ़ीं फैंस की धड़कनें

Sun, 08 May 2022 08:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 May 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa latest video from her Goa vacation goes viral
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। मोनालिसा ने भोजपुरी ही नहीं टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस को अपनी झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में वह गोवा के बीच पर दिखाई दे रही हैं।

Bhojpuri actress Monalisa latest video from her Goa vacation goes viral
मोनालिसा - फोटो : Instagram

दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत के साथ गोवा में छुट्टी मना रही हैं। अपने वेकेशन से वह लगातार फोटो और वीडियो भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में जो वीडियो मोनालिसा ने शेयर की है, उसमें वह बीच पर गजब के पोज दे रही हैं। कभी वह पेड़ को पकड़कर खड़ी होती दिखाई दीं, तो कभी वह रेत में भाग रही हैं। वहीं, वीडियो के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का गाना कहानी बज रहा है। अभिनेत्री ने कैप्शन दिया है कहानी...सिर्फ प्यार की। वीडियो में मोनालिसा की अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Bhojpuri actress Monalisa latest video from her Goa vacation goes viral
मोनालिसा, विक्रांत - फोटो : Instagram

मोनालिसा के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और पिंक कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वहीं, मोनालिसा ने सिर पर एक राउंड कैप पहन रखी है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही अपने बालों को उन्होंने खुले रखा है। वीडियो के लास्ट में वह अपने पति विक्रांत के साथ भी पोज देती हुई नजर आती हैं। मोनालिसा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress Monalisa latest video from her Goa vacation goes viral
मोनालिसा और विक्रांत सिंह - फोटो : social media
मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों कर चुकी हैं। उन्होंने कई सारे टेलीविजन शोज किए, जिनमें 'बिग बॉस', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'नमक इश्क का', 'कॉमेडी दंगल', 'नच बलिये सीजन 8' शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में वह और विक्रांत स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' से बाहर हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed