आज के समय में भोजपुरी फिल्मों के फैंस पूरी दुनिया भर में हैं। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, निरहुआ जैसे कई भोजपुरी सितारों ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियो की भी यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा और रानी चटर्जी तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी अदाओं और खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता हैं।
Bhojpuri: मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक, भोजपुरी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां रखती थीं अपनी फिटनेस का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी चटर्जी
एक समय था जब रानी चटर्जी को उनके मोटापे की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन अभिनेत्री ने इस बात को एक चुनौती के तौर पर लिया और खुद को फैट तू फिट करने के लिए जिम में घंटों-घंटों पसीना बहाया। रानी चटर्जी अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और वो आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा से लेकर टेलीविजन तक अपनी एक अलग पहचान बनाईं। उनकी खूबसूरती और अदाएगी का हर कोई दीवाना है। मोनालिसा अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं। मोनालिसा को जब भी मौका मिलता है तो वो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कसरत और योगा करती हैं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे की यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग डांस के भी काफी दीवाने हैं। आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो खुद को फिट रखने में यकीन रखती हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है।
निधि झा
भोजपुरी की लूलिया कही जाने वाली अभिनेत्री यानी की निधि झा इन दिनों यश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। निधि अपनी अदायगी के अलावा अपनी फिटनेस से भी लोगों को प्रेरित करती हैं। निधि अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। निधि झा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिम की तस्वीरें पोस्ट करती हैं।